Friday, 3 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘हर दिन दर्द के साथ लड़ रहा हूं…’, Kapil Sharma के शो में सलमान खान ने किस बारे में किया बड़ा खुलासा?

सलमान खान को हाल ही में कपिल शर्मा के शो में देखा गया। इस दौरान उन्होंने अपने बारे में बात करते हुए ये भी बताया कि वह किन बीमारियों से जूझ रहे हैं। इसके बावजूद कैसे वह अपने करियर से कोई समझौता नहीं करते हैं।

---विज्ञापन---

Salman Khan
Salman Khan

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को हाल ही में कपिल शर्मा के शो में देखा गया। इस दौरान उन्होंने अपने बारे में कई खुलासे किए, लेकिन इस बार हंसी के साथ-साथ एक ऐसा सच भी सामने आया, जिसने सभी को चौंका दिया। शो के मंच पर सलमान ने खुलासा किया कि वे ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया, ब्रेन एन्यूरिज्म और एवी मालफॉर्मेशन जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। इसके बावजूद, वे हर दिन दर्द सहते हुए भी फिल्मों और अपने काम के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं। आइए जानते हैं कि भाईजान ने और क्या बोला है।

किस बीमारी से जूझ रहे सलमान खान? 

सलमान खान हाल ही में ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ उन्होंने अपनी लाइफ के बारे में सीरियस खुलासा किया। उन्होंने पहली बार खुलकर बताया कि वह ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया, ब्रेन एन्यूरिज्म और एवी मालफॉर्मेशन जैसी खतरनाक बीमारियों से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा, “पसलियां टूटी हुई हैं, ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया के साथ काम कर रहे हैं, एन्यूरिज्म है ब्रेन में, उसके इलाज का काम चल रहा है, एवी विकृति है, उसके इलाज भी जारी हैं… लेकिन फिर भी मैं काम कर रहा हूं।” सलमान ने बताया कि ये बीमारियां रोजमर्रा के जीवन को बहुत प्रभावित करती हैं, लेकिन वह काम से पीछे नहीं हटे। उन्होंने कहा, “हर दिन दर्द होता है, लेकिन मैं लड़ रहा हूं।”

---विज्ञापन---

क्या होती हैं ये बीमारियां?

ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया के बारे में बात करें तो  इसे “सुसाइड डिजीज” भी कहा जाता है क्योंकि इसमें चेहरे में तेज बिजली जैसे झटके वाले दर्द होते हैं। ब्रेन एन्यूरिज्म एक मस्तिष्क की रक्तवाहिका में उभार बन जाता है, जो फटने पर जानलेवा हो सकता है। वहीं AV मालफॉर्मेशन में मस्तिष्क में रक्तवाहिकाओं का असामान्य जाल, जिससे दौरे और ब्रेन हैमरेज का खतरा रहता है।

यह भी पढ़ें: Tushar Ghadigaonkar Death की वजह आई सामने, पुलिस जांच में बड़ा खुलासा

---विज्ञापन---

करियर से नहीं कोई समझौता

इतनी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के बावजूद सलमान अपने काम को लेकर पूरी तरह समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि अगर ये बीमारियां पहले हुई होती तो फिर से सब कुछ शुरू कर लेते, लेकिन अब उम्र के इस मोड़ पर सब कुछ और मुश्किल हो गया है। बता दें कि सलमान खान को आखिरी बार फिल्म ‘सिकंदर’ में रश्मिका मंदाना के साथ देखा गया। फिल्म में काजल अग्रवाल, संजय कपूर, शरमन जोशी और जतिन सरना जैसे कलाकार भी शामिल थे। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन रहा।

यह भी पढ़ें: साजिद खान पर आरोप लगाने वाली नवीना बोले पर भड़के बख्तियार ईरानी, फिर एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

---विज्ञापन---
First published on: Jun 22, 2025 01:26 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola