Friday, 3 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

साजिद खान पर आरोप लगाने वाली नवीना बोले पर भड़के बख्तियार ईरानी, फिर एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

नवीना बोले ने एक पॉडकास्ट के दौरान पूछे गए कास्टिंग काउच के सवाल का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने अपने साथ हुए एक्सपीरियंस को भी शेयर करते हुए साजिद खान पर आरोप लगाया है, लेकिन उनका ये बर्ताव बख्तियार ईरानी को पसंद नहीं आया है। अब दोनों के बीच सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई है।

---विज्ञापन---

navina bole vs bakhtiyaar irani
navina bole vs bakhtiyaar irani

फिल्ममेकर साजिद खान के खिलाफ टीवी एक्ट्रेस नवीना बोले ने यौन शोषण के आरोप लगाए गए थे। एक्ट्रेस द्वारा लगाए गए ये आरोप अब एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस खुलासे के बाद एक्टर बख्तियार ईरानी ने नवीना की नीयत और बयान की टाइमिंग पर सवाल उठाए, जिस पर एक्ट्रेस ने भी तीखा पलटवार किया है। मामला सोशल मीडिया पर गरमा गया है और अब विक्टिम ब्लेमिंग बनाम महिला सुरक्षा की बहस फिर से तेज हो गई है। आइए जानते हैं पूरे मामले के बारे में…

नवीना बोले ने क्या आरोप लगाए? 

नवीना बोले ने हाल ही में एक इंटरव्यू में फिल्ममेकर साजिद खान पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए थे। नवीना का दावा है कि यह घटना साल 2006 की है, जब वह फिल्म हे बेबी के सिलसिले में साजिद खान से मिली थीं। उन्होंने बताया कि एक प्रोफेशनल मीटिंग के लिए उन्हें साजिद ने अपने घर बुलाया था और वहां उन्हें कैमरे के सामने कपड़े उतारने को कहा गया था, जिससे वह असहज और अनसेफ फील करने लगी थीं।

---विज्ञापन---

बख्तियार ईरानी ने नवीना पर उठाए सवाल

एक्टर बख्तियार ईरानी ने नवीना के द्वारा लगाए गए आरोप के खुलासे पर नाराजगी जताई है। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने लिखा, “मीटिंग ऑफिस या पब्लिक प्लेस पर होती है, घर पर क्यों गईं? और इतने साल बाद अब क्यों बोल रही हैं?” बख्तियार ने आगे कहा कि महिलाओं को खुद को आसान टारगेट बताना बंद करना चाहिए और अगर कुछ गलत हुआ था तो उसी समय सामने आना चाहिए था।

---विज्ञापन---

 

नवीना बोले ने बख्तियार को दिया करारा जवाब

बख्तियार के सवालों का जवाब देते हुए नवीना बोले ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लिखा, “दुख की बात है कि आप, जो खुद इंडस्ट्री से हैं, मेरी सच्चाई पर सवाल उठा रहे हैं। मैं ये सोचकर गई थी कि वह ऑफिस होगा, लेकिन वह उनका घर निकला और मुझे आप जैसे इंसान को सफाई देने की कोई जरूरत नहीं।”

---विज्ञापन---

 

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Filmymantra Media (@filmymantramedia)

---विज्ञापन---

 

इसी के साथ नवीना ने यह भी साफ किया कि उन्होंने मीडिया को बुलाकर यह बयान नहीं दिया बल्कि एक पॉडकास्ट में कास्टिंग काउच से जुड़ा सवाल पूछा गया था, जिसका उन्होंने जवाब दिया। उन्होंने लिखा, “मैं अपनी सच्चाई पर कायम हूं। सही बात कहना कभी गलत नहीं होता। विक्टिम को दोष देना बंद करें।”

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:  Tushar Ghadigaonkar Death की वजह आई सामने, पुलिस जांच में बड़ा खुलासा

सोशल मीडिया पर गर्माया मामला

नवीना और बख्तियार के बीच हो रही इस बहस ने सोशल मीडिया पर तूल पकड़ लिया है। एक तरफ जहां कई लोग नवीना के सपोर्ट में उतर आए हैं, वहीं कुछ यूज़र्स बख्तियार की बातों का भी समर्थन कर रहे हैं। मामला अब भी सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। अब देखना होगा कि साजिद खान या उनकी टीम से किसी का बयान सामने आता है या नहीं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: क्या तेरे नाम का लुक अब्दुल कलाम से इंस्पायर्ड? सलमान ने कपिल के शो में किया खुलासा, जानें और क्या बोले भाईजान

First published on: Jun 22, 2025 11:23 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola