Thursday, 2 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Tushar Ghadigaonkar Death की वजह आई सामने, पुलिस जांच में बड़ा खुलासा

तुषार घाडीगांवकर की मौत से पूरी इंडस्ट्री में मातम छाया हुआ है। अब इसके पीछे की बड़ी वजह सामने आई है। आइए जानते हैं कि पुलिस जांच में क्या खुलासा हुआ है।

---विज्ञापन---

Tushar Ghadigaonkar Death
Tushar Ghadigaonkar Death

मराठी एक्टर तुषार घाडीगांवकर की अचानक मौत ने इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है। इनकी की मौत की जानकारी शनिवार को सामने आई, जिसके बाद इंडस्ट्री में मातम छाया हुआ है। अब इस मामले की पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है जिसमें चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तुषार पिछले एक साल से डिप्रेशन से जूझ रहे थे और शराब की लत का शिकार थे। उनकी मौत को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं, जिनके जवाब पुलिस जांच में धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। आइए इस बारे में डिटेल से जानते हैं।

कैसे मिला एक्टर का शव?

एक्टर तुषार घाडीगांवकर का 34 साल की उम्र में निधन हो गया है। शुरुआती रिपोर्ट्स में बताया गया था कि तुषार ने आत्महत्या की है, लेकिन अब पुलिस जांच में इस मामले को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, तुषार घाडीगांवकर की मौत 20 जून को हुई। वह मुंबई के गोरेगांव पश्चिम स्थित अपने फ्लैट में मरे हुए पाए गए। पुलिस को कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि राम मंदिर इलाके के एक रूम में एक शख्स बेहोशी की हालत में मिला है। सूचना के आधार पर पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो उन्होंने तुषार को तुरंत ट्रामा केयर सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

---विज्ञापन---

मौत की क्या वजह आई सामने? 

बता दें कि पुलिस जांच में सामने आया है कि तुषार पिछले करीब एक साल से डिप्रेशन से जूझ रहे थे। इसके अलावा उन्हें शराब की लत भी थी। इन दोनों कारणों ने उनकी मानसिक स्थिति को और बिगाड़ दिया था। पुलिस ने परिवार से भी पूछताछ की और उनके बयान दर्ज किए हैं।

यह भी पढ़ें:  क्या तेरे नाम का लुक अब्दुल कलाम से इंस्पायर्ड? सलमान ने कपिल के शो में किया खुलासा, जानें और क्या बोले भाईजान

---विज्ञापन---

क्या बोला परिवार?

पुलिस के मुताबिक, तुषार की फैमिली ने किसी पर कोई शक या संदेह नहीं जताया है। न ही किसी के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज करवाई गई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस इसे संवेदनशील तरीके से देख रही है। एक्टर अंकुर विठ्ठलराव वाधवे, जो तुषार के करीबी दोस्त हैं, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए तुषार के निधन की पुष्टि की थी। उन्होंने तुषार को एक समर्पित कलाकार और संवेदनशील इंसान बताया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। बता दें कि तुषार की अचानक मौत से मराठी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। कई कलाकारों और फैंस ने सोशल मीडिया के जरिए अपना दुःख व्यक्त किया है और मेंटल हेल्थ को लेकर जागरूकता की जरूरत पर जोर भी दिया है।

यह भी पढ़ें: Sitaare Zameen Par के बाद शुरू हुई अगली हिट की तलाश, इन 10 फिल्मों का बेसब्री से है इंतजार

---विज्ञापन---
First published on: Jun 22, 2025 10:33 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola