Thursday, 30 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Panchayat 4 की रिलीज डेट तय, कहानी में ट्विस्ट के साथ फुलेरा में लौटेगा राजनीति और प्यार का तड़का

'पंचायत 4' जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने को तैयार है। इस सिरीज के तीन सीजन्स ने दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई है। अब एक बार फिर से फुलेरा गांव में प्यार और राजनीति का तड़का लगने वाला है।

---विज्ञापन---

अमेजन प्राइम वीडियो की फेमस वेब सीरीज ‘पंचायत’ का चौथा सीजन अब रिलीज होने को तैयार है। इससे पहले इसके तीनों सीजन ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। अब दर्शक ‘पंचायत 4’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस सीजन में भी नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, जितेंद्र कुमार, संविका, दुर्गेश, सुनीता राजवर और पंकज झा जैसे शानदार स्टार्स नजर आएंगे। इस सीरीज में इस बार चुनावी संग्राम के साथ रिंकी और अभिषेक की नजदीकियों पर भी फोकस किया जाएगा।

कहानी में दिखेंगे जबरदस्त ट्विस्ट्स

‘पंचायत 3’ के लास्ट में प्रधानजी को गोली लग गई थी। इसके बाद फुलेरा गांव में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया था, वहीं ‘पंचायत 4’ में यह कहानी अब आगे बढ़ेगी। फुलेरा गांव में चुनावी घमासान अपने चरम पर होने वाला है। इसके साथ ही अभिषेक और रिंकी के रिश्ते पर भी फोकस किया जाएगा। दोनों के रिश्ते को लेकर अब गांव वालों और खासतौर से प्रधानजी व मंजू देवी की प्रतिक्रिया दिलचस्प होने वाली है। इससे साफ है कि आने वाली कहानी में प्यार और राजनीति का ही तड़का लगने वाला है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

 

विकास के घर आएगी खुशखबरी, गांव में दिखेंगे कई बदलाव

जहां एक ओर राजनीति और प्यार की कहानी आगे बढ़ेगी वहीं दूसरी तरफ विकास के घर में भी बड़ी खुशखबरी नजर आने वाली है। फुलेरा गांव में सामाजिक और व्यक्तिगत स्तर पर बदलाव नजर आने वाले हैं। इन घटनाओं के बीच दर्शकों को हंसी, इमोशन और ड्रामा का जबरदस्त अंदाज देखने को मिलेगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: आमिर-सलमान खान संग काम कर चुका ये एक्टर, Azaad में स्टार किड से हुआ रिप्लेस; पहचाना कौन?

कब और कहां देखने को मिलेगी ‘पंचायत 4’?

‘पंचायत सीजन 4’ का टीजर पहले ही रिलीज किया जा चुका है। जिसमें इसकी रिलीज डेट का खुलासा हुआ था। यह सीरीज 2 जुलाई 2025, बुधवार को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। इस बार भी सीजन में 8 एपिसोड होंगे। टीजर में भूषण और रिंकी की मां को आमने-सामने चुनावी मैदान में देखा गया है, जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Haale Dil प्रमोशन में मनीषा रानी का रिएक्शन वायरल, कहा-पूजा भट्ट? फिर से बिग बॉस मत शुरू कर दो!

First published on: Jun 04, 2025 10:08 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola