Wednesday, 29 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Haale Dil प्रमोशन में मनीषा रानी का रिएक्शन वायरल, कहा-पूजा भट्ट? फिर से बिग बॉस मत शुरू कर दो!

मनीषा रानी अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इसके प्रमोशन के दौरान जब मीडिया ने उनसे पूजा भट्ट को लेकर सवाल किया तो उन्होंने मजेदार जवाब दिया जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---

बिग बॉस ओटीटी 2 से फेम मनीषा रानी इन दिनों अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘हाले दिल’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। प्रमोशनल इवेंट के दौरान जब मीडिया ने उनसे शो की को-कंटेस्टेंट पूजा भट्ट को लेकर सवाल किया, तो मनीषा का रिएक्शन सभी का ध्यान खींच लाया। उन्होंने पूजा को लेकर ऐसी बात कह दी, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फैंस मनीषा के इस जवाब को स्मार्ट और मजेदार बताया जा रहा है। आइए आपको भी बताते हैं कि उन्होंने ऐसा क्या कहा है…

नए प्रोजेक्ट ‘हाले दिल’ को लेकर चर्चा में मनीषा

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ से मशहूर हुईं मनीषा रानी इन दिनों अपने नए प्रोजेक्ट ‘हाले दिल’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस प्रोजेक्ट को शरगुन मेहता और रवि दुबे ने प्रोड्यूस किया है। इसके प्रमोशनल इवेंट के दौरान एक रिपोर्टर ने मनीषा से पूछा कि क्या उन्होंने ‘हाले दिल’ का ट्रेलर पूजा भट्ट को भेजा है? इस पर मनीषा पहले थोड़ा चौंकीं और बोलीं, “उन्हें क्यों भेजूंगी?” जब रिपोर्टर ने कहा कि “वो आपकी दोस्त हैं”, तो मनीषा हंसते हुए बोलीं, “उन्होंने देखा होगा, नहीं नहीं यार, इन लोगों का बिग बॉस खत्म ही नहीं हो रहा है। बिग बॉस से निकल जाइए प्लीज!”

---विज्ञापन---

फैंस ने यूं किया रिएक्ट

मनीषा रानी द्वारा दिए गए जवाब का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनके जवाब देने के तरीके और कॉन्फिडेंस की तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, “वो बहुत क्यूट है”, वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा, “ब्यूटी विद ब्रेन। जिस तरह से उसने हैंडल किया, वो शानदार था।”

 

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

क्लियर स्टेटमेंट ने फिर सुर्खियों में ला दिया

पूजा भट्ट का नाम लेकर पूछे गए सवाल पर मनीषा ने जो रिएक्शन दिया है वह यह बता रहा है कि वह अब ‘बिग बॉस’ से बाहर निकलकर अपने करियर के नए फेज पर फोकस कर रही हैं। हालांकि मनीषा ने बात को बड़े हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

 

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: RCB की ऐतिहासिक जीत पर क्या बोले सेलेब्स? विराट के इमोशनल मोमेंट वायरल

---विज्ञापन---

मनीषा रानी और पूजा भट्ट रिलेशन

बता दें कि ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2’ में मनीषा रानी सेकंड रनरअप रहीं थीं, जबकि पूजा भट्ट चौथी रनरअप थीं। दोनों के बीच शो के दौरान अच्छे रिश्ते देखने को मिले थे। लेकिन शो खत्म होते-होते दोनों के बीच काफी गलतफैमी भी देखने को मिली थी। अब शो खत्म होने के बाद उनकी बातचीत को लेकर कई तरह के कयास लगते रहे हैं। लेकिन दोनों को शायद ही कभी किसी पार्टी या इवेंट में साथ देखा गया हो।

यह भी पढ़ें: Bhool Chuk Maaf की कमाई में लगातार गिरावट, जानें 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना हुआ कलेक्शन?

---विज्ञापन---

 

First published on: Jun 04, 2025 09:49 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola