---विज्ञापन---

OTT पर आने के बाद चमकी इन सितारों की किस्मत, एक के सिर सजा सक्सेस का ताज

Bollywood Stars Ott Debut: ये साल बॉलीवुड स्टार्स के लिए काफी खास रहा। साथ ही कुछ स्टार्स के लिए ओटीटी के लिहाज से भी ये काफी शानदार रहा, कुछ स्टार्स ने इस साल ओटीटी से डेब्यू किया है। ओटीटी पर बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने जलवे दिखाए हैं और शानदार कमाई की है। इस लिस्ट में […]

Bollywood Stars Ott Debut
Image Credit : E-24

Bollywood Stars Ott Debut: ये साल बॉलीवुड स्टार्स के लिए काफी खास रहा। साथ ही कुछ स्टार्स के लिए ओटीटी के लिहाज से भी ये काफी शानदार रहा, कुछ स्टार्स ने इस साल ओटीटी से डेब्यू किया है। ओटीटी पर बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने जलवे दिखाए हैं और शानदार कमाई की है। इस लिस्ट में अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर सहित कई सेलेब्स के नाम शामिल हैं। अब आपको बताते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन है जिन्होंने ओटीटी से डेब्यू किया है और तारीफ हासिल की है।

यह भी पढ़ें : कौन हैं Tanuj Virwani जो क्रिसमस पर रचा रहे शादी, Sunny Leone संग कर चुके हैं ‘One Night Stand’

शाहिद कपूर (Bollywood Stars Ott Debut)

शाहिद कपूर ने फिल्म फर्जी से इस साल डेब्यू किया, फर्जी में शाहिद कपूर ने जबरदस्त एक्टिंग की है, ये 10 फरवरी को अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई थी, इसमें शाहिद कपूर के साथ राशि खन्ना ने भी लीड रोल प्ले किया था । ये सीरिज पैसों पर आधारित है।

करीना कपूर

करीना कपूर ने भी इस साल 21 सितंबर को जाने जान से डेब्यू किया। ये एक थ्रिलर वेबसीरिज है, जिसमें करीना ने माया डिसूजा का रोल प्ले किया है और एक बच्ची की मां के रूप में करीना का कैरेक्टर फैंस को बेहद पसंद आया।

मनीष पॉल

मनीष पॉल ने रफूचक्कर से अपना ओटीटी डेब्यू किया, उनकी एक्टिंग दर्शकों को बेहद पसंद आई, ये 15 जून को जियो सिनेमा पर रिलीज हुई थी ।

सोनाक्षी सिन्हा

पहले बात करतें हैं सोनाक्षी सिन्हा की, एक्ट्रेस ने दहाड़ सीरिज में एक पुलिस ऑफिसर का रोल प्ले किया है, बता दें, दहाड़ वेबसीरिज 12 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की गई थी। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा की एक्टिंग को पुलिस ऑफिसर के रोल में दर्शकों ने बेहद पसंद किया।

अनिल कपूर

अनिल कपूर की सीरिज नाइट मैनेजर तो आपको याद ही होगी, ये डिज्नी हॉटस्टार पर 16 फरवरी को रिलीज हुई थी। अनिल कपूर का धांसू और सस्पेंसिग रोल दर्शकों को बेहद पसंद आया।

आदित्य रॉय कपूर

इस सीरिज के साथ आदित्य रॉय कपूर ने भी ओटीटी पर डेब्यू किया, उन्होंने सीरिज में नाइट मैनेजर का रोल प्ले किया है, साथ ही सीरिज में दर्शकों को आदित्य रॉप कपूर का शोभिता धुलिपाला के साथ बॉन्ड भी फैंस को बेहद पसंद आया।

First published on: Dec 19, 2023 05:42 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.