Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

Women’s Day 2023: इस महिला दिवस जाइए इन खास हिल स्टेशनों पर, हर पल होगा बेहद खास

Women’s Day 2023: हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। जो हर महिला के लिए गर्व का दिन होता है, क्योंकि ये दिन पुरे विश्वभर की महिलाओं के लिए समर्पित होता है। इस दिन महिलाओं की अनोखी ताकत और जोश का जश्न मनाया जाता है। जो महिलाएं महिला दिवस को अपने […]

Women's Day 2023: इस महिला दिवस जाइए इन खास हिल स्टेशनों पर, हर पल होगा बेहद खास
Women's Day 2023: इस महिला दिवस जाइए इन खास हिल स्टेशनों पर, हर पल होगा बेहद खास

Women’s Day 2023: हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। जो हर महिला के लिए गर्व का दिन होता है, क्योंकि ये दिन पुरे विश्वभर की महिलाओं के लिए समर्पित होता है। इस दिन महिलाओं की अनोखी ताकत और जोश का जश्न मनाया जाता है। जो महिलाएं महिला दिवस को अपने अंदाज में मनाना चाहती हैं वो इस दिन को खास बनाने के लिए अपनी फ्रेंड्स के साथ हिल स्टेशन पर घूमने का प्लान बना सकती हैं।

अगर आप भी महिला दिवस पर कहीं जाने का मन बना रही हैं तो हम आपके लिए कुछ बेस्ट आइडियाज लेकर आ रहे हैं। आइए जानते हैं इन खास हिल स्टेशनों के बारे में विस्तार से जो आपके खास दिन को और भी खास बना सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश हिल स्टेशन Women’s Day 2023

ऐसे में हिमाचल प्रदेश के हिल स्टेशनों पर जा सकती हैं जो बहुत ही सुंदर है। यंहा के पहाड़ों, नदियों, घाटियों और झरनों को करीब से देखना किसी स्वर्ग से कम नहीं है। आप यंहा पर अपने फ्रेंड्स के साथ जाकर इंजॉय कर सकती हैं और अपनी टेंशन, थकान को दूर कर हर पल को खास बना सकती हैं।

और पढ़िए –AC Fan Affects Electricity Bill: आपका भी सवाल है की एसी-पंखा साथ में चलाने से आता है ज्यादा बिल, तो जानें सच

धर्मशाला हिल स्टेशन

महिला दिवस आने वाला है ऐसे में महिलाएं अपने इस खास दिन के लिए बहुत ही ज्यादा उत्साहित हैं। अपनी थकन और टेंशन को दूर करने के लिए इस महिला दिवस पर आप धर्मशाला हिल स्टेशन जा सकती हैं और अपनी सहेलियों के साथ यंहा के सुंदर दृश्यों का आनंद उठा सकती हैं। बता दें की यह जगह कांगड़ा से 17 किलोमीटर की दूरी पर है।

मनाली हिल स्टेशन

मनाली का नाम सुनते है मन ख़ुशी और उल्लास से भर उठता है। जो समुद्र तल से 1950 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। आप भी महिला दिवस के मौके पर अपनी सहेलियों के साथ यंहा पर जाकर यंहा की सुंदरता का लुत्फ़ उठा सकती हैं।

कसौली हिल स्टेशन  Women’s Day 2023

कसौली भी बेहद सुंदर हिल स्टेशन है जंहा देशभर से सैलानी घूमने के लिए आते हैं। ये इतनी सुंदर जगह है की एक बार जाकर आने का मन नहीं करता। आप यहां पर ट्रैकिंग, कैम्पिंग और राफ्टिंग का भी मजा ले सकती हैं और कई मंदिरों के दर्शन भी कर सकती हैं। बता दें की शिमला से कसौली सिर्फ 60 किलोमीटर की दूरी पर है जंहा आसानी से जाया जा सकता है।

चैल हिल स्टेशन

चैल को हिमाचल का ‘सीक्रेट’ हिल स्टेशन भी कहते हैं। यह छोटा से लेकिन बहुत ही सुंदर हिल स्टेशन है। जो समुद्र तल से 2250 मीटर की ऊंचाई पर बसा है। ये जितना छोटा है उतना ही सुंदर है। आप यंहा पर अपनी सहेलियों के साथ जाएंगी तो मजा ही आ जाएगा।

और पढ़िए – लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Feb 28, 2023 11:51 AM