---विज्ञापन---

Shukrawar Upay: आर्थिक तंगी ने कर दिया है परेशान, तो कर लें ये तीन उपाय, आप हो जाएंगे मालामाल

Shukrawar Upay: सप्ताह में सात दिन होते हैं, और हर दिन किसी न किसी देवता को समर्पित होता है। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। जिस घर में इनका वास होता है उनके घर में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होती। कुछ […]

Shukrawar Upay: आर्थिक तंगी ने कर दिया है परेशान, तो कर लें ये तीन उपाय, आप हो जाएंगे मालामाल
Shukrawar Upay: आर्थिक तंगी ने कर दिया है परेशान, तो कर लें ये तीन उपाय, आप हो जाएंगे मालामाल

Shukrawar Upay: सप्ताह में सात दिन होते हैं, और हर दिन किसी न किसी देवता को समर्पित होता है। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। जिस घर में इनका वास होता है उनके घर में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होती।

कुछ लोग बहुत मेहनत करते हैं लेकिन बावजूद इसके मां लक्ष्मी उनपर अपनी कृपा नहीं बरसाती। अगर किसी जातक के साथ के साथ भी ऐसा ही कुछ होता है तो हम आपको कुछ खास प्रकार के उपाय बताने जा रहे हैं। जो आपकी सभी समस्याओं को दूर कर देंगें। तो चलिए जानते हैं शुक्रवार के कुछ खास उपाय जो कर देंगे आपको मालामाल।

अभी पढ़ें –Beauty Tips: गर्मियों में अपनी स्किन का रखना है ख्याल, तो इस चीज का करें इस्तेमाल, ग्लो कर देगा सबको हैरान

करें ये खास शुक्रवार के उपाय Shukrawar Upay

कमल का फूल अर्पित करें

अगर मां लक्ष्मी आपसे रूठ गई है तो आप उन्हें मनाने के लिए शुक्रवार के दिन सुबह स्नान आदि करने के बाद सफेद रंग के वस्त्र धारण करें। फिर पूरे विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करें और फिर उन्हें कमल का फूल अर्पित करें। इससे मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न हो जाएंगी और अपनी कृपा बरसाएंगी।

नीम के पेड़ में चढ़ाएं जल

बता दें कि, नीम के पेड़ में मां दुर्गा का वास माना जाता है। कई जगह नीम के पेड़ को नीमारी देवी भी कहते हैं। अगर आपके घर में पैसों की कमी हो गई है तो आप शुक्रवार के दिन सुबह जल्दी उठें और स्नान कर नीम के पेड़ में जल दें। इससे आर्थिक तंगी भी दूर होगी और ग्रह दोष है तो वो भी दूर हो जाएगा।

शुक्रवार को करें सफेद चीजों का दान Shukrawar Upay

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को मनाने के लिए आप सफेद चीजों का दान करें। इसके लिए पहले आप स्नान कर लें और फिर माल लक्ष्मी की पूजा करें और उसके बाद सफेद चीजों जैसे सफेद वस्त्र, चावल, आटा, चीनी, दूध, दही आदि दान करें। साथ ही अगर आपके बनते काम बिगड़ रहे हैं तो इसके लिए चींटियों को चीनी डालें। इससे आपके मार्ग में आ रही सभी बढ़ाएं दूर हो जाएंगी।

अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Mar 24, 2023 06:16 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.