Paneer Besan Cheela Recipe In Hindi: मॉनसून ने दस्तक दे दी है और इस मौसम में कुछ तीखा और मजेदार खाने का मन करता है। ऐसे में आप अपने और अपने चाहने वालों के लिए पनीर बेसन चीला बना सकते हैं। ये टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी होता है।
अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं तो उनके लिए ब्रेकफास्ट में इस चीले को बना सकते हैं। बेसन और पनीर दोनों ही हेल्दी फूड होते हैं जिनका सेवन करने से आप हेल्दी रह सकते हैं। अ
गर आप भी मॉनसून को इंजॉय करने के लिए पनीर बेसन चीले को बनाना चाहते हैं तो हमारी बताई रेसिपी को फॉलो कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप कैसे बना सकते हैं पनीर बेसन चीला (Paneer Besan Cheela)।
यह भी पढ़ें: सावन सोमवार व्रत में बनाएं टेस्टी और हेल्दी राजगीरा का पराठा, रहेंगे एनर्जेटिक
पनीर बेसन चीला बनाने के लिए सामग्री (Paneer Besan Cheela Recipe In Hindi)
- बेसन
- पनीर कसा हुआ
- अजवाइन
- चाट मसाला
- हरी मिर्च
- प्याज बारीक कटा हुआ
- शिमला मिर्च बारीक कटी हुई
- हरा धनिया कटा
- तेल
- नमक
यह भी पढ़ें: नाश्ते में बनाएं गरमा गरम बेड़मी पूरी, खाने वाले नहीं रोक पाएंगे हाथ
पनीर बेसन चीला बनाने की रेसिपी (Paneer Besan Cheela Recipe In Hindi)
- नाश्ते में टेस्टी और हेल्दी पनीर बेसन चीला बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में बेसन लें।
- अब इसमें सभी बारीक कटी सब्जियों को डालें और अच्छे से मिक्स कर दें।
- इसके बाद इसमें अजवाइन, चाट मसाला और थोड़ा सा नमक डालकर मिक्स करें।
- अब थोड़ा पानी डालते हुआ इसका घोल तैयार कर लें। इस बात का ध्यान रखें कि वो बहुत गाढ़ा न हो।
- इस घोल को आधे घंटे के लिए सेट होने के लिए रख दें।
- अब आप चीला बनाने के लिए एक पैन को गैस पर रख गर्म कर लें और उसमें तेल लगा दें।
- इसके बाद तैयार बैटर को किसी कटोरी की मदद से पैन पर डालें और फैला दें।
- अब इसे अच्छे से सेक लें, इस समय गैस की आंच कम होनी चाहिए।
- जब चीला एक साइड से पक जाए को इसमें ऊपर से कद्दूकस किया हुआ पनीर डालें।
- अब इसे चम्मच की मदद से दबाते हुए सेकें और फिर पलट लें।
- जब चीला दोनों साइड से अच्छे से सिक जाए तो आप इसे प्लेट में निकाल लें।
- इसी तरह सारे चीले बनाकर तैयार कर लें और फिर इसे चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।
- बारिश के मौसम में इसी चीले को खाने का मजा ही कुछ और है।