Rajgira Paratha Recipe In Hindi: सावन का पावन महीना चल रहा है, जिसमें भगवान शिवजी की पूजा की जाती है। भक्त भोले बाबा को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं। व्रत के दौरान फलाहार भोजन किया जाता है। ऐसे में जरूरी है की आप ऐसा फलाहार भोजन करें जिससे आपके शरीर को अंदरूनी ताकत मिले।
अगर आपने भी व्रत रखा है तो राजगीरा के पराठे आपके लिए बेस्ट हैं। टेस्टी होने के साथ ये हेल्दी भी होते हैं, जिन्हें आप चटनी या दही किसी के साथ भी खा सकते हैं। अगर आप भी इन पराठों को बनाकर अपने व्रत को खोलना चाहते हैं तो हमारी रेसिपी को फॉलो कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप राजगीरा के पराठे कैसे बना सकते हैं।
यह भी पढ़ें: फलाहार के लिए बेस्ट फूड है खसखस का हलवा, टेस्ट और हेल्थ का मिलेगा डबल डोज
राजगीरा के पराठे बनाने के लिए सामग्री (Rajgira Paratha Recipe In Hindi)
- राजगीरा आटा- 1 कप
- आलू – 2 उबले हुए
- पनीर – 1 कप
- हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
- हरा धनिया – 2 टी स्पून, बारीक कटा हुआ
- काली मिर्च पाउडर – 1/4 टी स्पून
- सेंधा नमक- स्वादानुसार
- नींबू का रस- 1/2 टी स्पून
- शक्कर- 1/2 टी स्पून
- राजगीरे का आटा- बेलने मे मदद के लिए
- तेल या घी- सेंकने के लिए
यह भी पढ़ें: सावन सोमवार व्रत में फलाहारी कढ़ी से खोलें अपना व्रत, सभी करेंगे पसंद
राजगीरा पनीर पराठा बनाने की रेसिपी (Rajgira Paratha Recipe In Hindi)
- राजगीरा के पराठे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में राजगीरा का आटा लें।
- अब इसमें मैश किया हुआ उबला आलू काली मिर्च पाउडर और सेंधा नमक मिलाएं।
- अब आप आटे में थोड़ा – थोड़ा पानी डालते हुए हल्का नरम आटा गूंथ लें।
- इसके बाद आप भरावन के लिए पनीर वाली स्टफिंग तैयार कर लें।
- इसके लिए एक बर्तन में पनीर कद्दूकस कर लें, और इसमें हरा धनिया, हरी मिर्च डालें।
- इसके बाद इसमें नींबू, नमक और शक्कर डालकर सभी को अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब पराठे बनाने के लिए तवे को गर्म करने के लिए गैस पर रखें, और आटे की छोटी लोइयां तोड़ लें।
- अब आप लोइ को थोड़ा बेल लें और उसमें थोड़ी भरावन डालें और अच्छे से पैक कर लें।
- इसके बाद सूखे परथन की मदद से पराठे को बेल लें और गर्म तवे पर हल्का सा घी लगाकर इसे डालें।
- अब घी या तेल की मदद से राजगीरा पनीर पराठे को दोनों तरफ से अच्छे से सेंक लें।
- इसी तरह सारे पराठे बनाकर तैयार कर लें और फिर इन्हें ताजा दही या चटनी के साथ सर्व करें।