---विज्ञापन---

Loss of sugar: चीनी का अधिक सेवन देता है इन परेशानियों को न्योता, आज से इसे कहें अलविदा  

Loss of sugar: हर कोई अपने आपको सेहतमंद रखने के लिए अपने खानपान का बहुत ध्यान रखता है। लेकिन फिर भी हम अपने डेली रूटीन में कुछ ऐसी चीजों का सेवन करते हैं जो हमारी सेहत पर बुरा असर डालते हैं। आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से उन्हीं चीजों में से एक सबसे ज्यादा […]

Loss of sugar
Loss of sugar

Loss of sugar: हर कोई अपने आपको सेहतमंद रखने के लिए अपने खानपान का बहुत ध्यान रखता है। लेकिन फिर भी हम अपने डेली रूटीन में कुछ ऐसी चीजों का सेवन करते हैं जो हमारी सेहत पर बुरा असर डालते हैं। आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से उन्हीं चीजों में से एक सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली चीनी (Sugar) की बात करने जा रहे हैं। दरअसल चीनी को स्लो पॉइजन कहा जाता है, जो हमारे शरीर के लिए बहुत हानिकारक होती है।

दरअसल हम डेली लाइफ में चीनी का इस्तेमाल किसी न किसी रूप में करते ही हैं। लेकिन इसके अधिक इस्तेमाल से शरीर को हानि पहुंचती है। जैसे वजन बढ़ना, डायबिटीज, दांतों में कैविटी और हाई बीपी आदि की समस्या हो जाती है। आइए आज जानते हैं कि ज्यादा चीनी खाने से शरीर पर क्या असर पड़ता है।

हाई ब्लड प्रेशर

जो लोग चीनी का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं उन लोगों को हैघ ब्लड प्रेशर की समस्या ज्यादा रहती है। चीनी का अधिक सेवन हमारे ब्लड प्रेशर पर नेगेटिव असर डालता है, जिससे हाइपरटेंशन यानी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या शुरू हो सकती है। इसलिए अपने ब्लड प्रेशर को ठीक रखने के लिए चीनी का सेवन बंद कर दें।

अभी पढ़ें –Healthy Diet For Eyes: आंखों को हेल्दी रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये चार चीजें

वजन बढ़ना

ज्यादा मीठा खाने से वजन बढ़ने का चांस बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। जो लोग अपना वजन कंट्रोल में रखना चाहते हैं या फिर कम करना चाहते हैं उन लोगों को चीनी या फिर जिन चीजों में उसका इस्तेमाल होता है जैसे-चॉकलेट, मिठाई, कोल्ड्रिंक आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।

नींद न आना

आजकल कई लोगों की शिकायत होती है की उन्हें अच्छे से नींद नहीं आती। आज हम आपको बताते हैं कि जो लोग ज्यादा चीनी का सेवन करते हैं उन लोगों को ये दिक्कत कुछ ज्यादा ही होती है। अगर आप भी अछि नींद सोना चाहते हैं तो चीनी से बनी चीजों का सेवन बंद कर दें। खास तौर पर सोते समय तो चीनी से बानी चीजों को अवॉइड ही करें।

एक्ने होना

जो लोग एक्ने की प्रॉब्लम से झूझ रहे हैं उन लोगों को चीनी का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। दरअसल अधिक मीठा खाने से एंड्रोजन का अत्यधिक स्राव होने लगता है, जिससे एक्ने होने की समस्या बढ़ जाती है। इसलिए अपनी स्किन का ख्याल रखने के लिए चीनी का सेवन न करें।

अभी पढ़ें –Jaggery Flavored Healthy Milk: सर्दियों में बनायें गुड़ फ्लेवर वाला हेल्दी दूध, बच्चे हो या बड़े सभी करेंगे पसंद

कमजोरी महसूस होना

जो लोग ज्यादा चीनी का इस्तेमाल करते हैं या मीठा पसंद करते हैं उन लोगों को अक्सर कमजोरी की दिक्कत होती है। दरअसल ज्यादा मीठा खाने से शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस होती है और वो अपने आपको थका-थका से महसूस करते हैं। अगर आप अपने आपको एक्टिव और दुरुस्त रखना चाहते हैं तो अपनी डाइट से मीठे को बाहर कर दें।

अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 07, 2023 11:42 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.