---विज्ञापन---

Mango Pickle: आम का अचार बनाने के लिए ये है आसान तरीका, 3 साल तक नहीं होगा खराब

Mango Pickle: अचार का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। ये कई प्रकार के होते हैं लेकिन आम के अचार की बात सबसे अलग होती है। ये खाने में बहुत ही टेस्टी लगता है। लंच हो या डिनर आम का अचार खाने से स्वाद को डबल कर देता है। गर्मी के मौसम […]

Mango Pickle, Raw Mango Pickle Recipe, How To Make Mango Pickle, Pickle Recipe

Mango Pickle: अचार का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। ये कई प्रकार के होते हैं लेकिन आम के अचार की बात सबसे अलग होती है। ये खाने में बहुत ही टेस्टी लगता है। लंच हो या डिनर आम का अचार खाने से स्वाद को डबल कर देता है। गर्मी के मौसम में आम का सीजन होता है, इसलिए लोग कच्ची कैरी से आम का अचार बनाते हैं।

लेकिन आम का अचार बनाना तो मुश्किल हो जाता है जब बात कैरी को काटने की आती है। ये थोड़ा कठिन टास्क होता है। अगर आप भी सिर्फ इसी वजह से आम का अचार बनाने से कतराते हैं तो हम आपको कैरी काटने का बहुत ही आसान तरीका बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं आम का अचार बनाने के लिए कैरी काटने की आसान ट्रिक और अचार बनाने की रेसिपी।

यह भी पढ़ें: बिना भिगोये बनाएं साबूदाना की टेस्टी खिचड़ी, सिर्फ 10 मिनट में होगी तैयार

इस तरह काटें कैरी  Mango Pickle

आम का अचार बनाने के लिए अगर आप चाकू से नहीं बल्कि दराती से आम काटेंगी तो ये आसानी से कट जाएंगे। आप चाहें तो मार्केट में भी आम कटवा सकती हैं। अगर घर में कैरी काटनी है तो पहले इसे अच्छे से साफ कर लें र फिर कुछ घंटों के लिए पानी में डालकर छोड़ दें। इसके बाद इन्हें काटें। आम की गुठली कच्ची है तो उसे फेंक दें, और टाइट है तो आम में डाल सकते हैं।

कैसे बनाएं आम का अचार

आम का अचार डालने के लिए सामग्री

  • 2 किलो आम कटा हुआ
  • 100 ग्राम मेथी
  • लाल मिर्च पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • 50 ग्राम कलौंजी
  • 100 ग्राम सौंफ
  • 50 ग्राम हल्दी पाउडर
  • डेढ़ लीटर सरसो का तेल

आम का अचार डालने की रेसिपी  Mango Pickle

  • आम का अचार डालने के लिए सबसे पहले आमों को चार भाग में काट कर सुखा लें।
  • इसके बाद एक एक कप तेल में सभी मसालों को डालकर अच्छे से मिला लें। (मसाला मार्केट में भी मिल जाता है)
  • अब इस तैयार मसाले का थोड़ा सा छिड़काव बरनी में भी करें,ताकि बरनी के आस-पास भी मसाला अच्छे से लग जाए।
  • इसके बाद कटे हुए आम के टुकड़ों पर अच्छे से मसाला लगा लें और फिर इसे हाथों की मदद से मिक्स कर दें।
  • अब आप इन्हें बरनी में डालें और फिर बचा हुआ मसाला भी उसी में डाल दें।
  • अब आप इसमें तेल डालें और कम से कम 1 हफ्ते के लिए धूप में सुखाने के लिए रख दें।
  • अगर आपको लगे की तेल कम हो गया है तो थोड़ा तेल और डाल दें।

यह भी पढ़ें: पिज्जा नहीं इस बार बनाएं ब्रेड पनीर पिज्जा पॉप, बच्चे हों या बड़े सभी करेंगे पसंद

इन बातों का रखें ध्यान

जब आप अचार डालें तो कुछ बातों का जरूर ध्यान रखें। जैसे-

1. अचार वाली बरनी अच्छे से ड्राई हो।
2. अचार का मसाला घर पर तैयार करें तो ज्यादा अच्छा है।
3. अचार में डालने वाले तेल को पकाकर ठंडा कर लें।
4. आप चाहें तो कच्चा तेल भी डाल सकते हैं।
5. अचार बनाते और उसके रख रखाव के वक्त सफाई का ध्यान रखें।

First published on: Jul 09, 2023 09:03 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.