---विज्ञापन---

Garlic Bread Recipe: नाश्ते में बनाएं कुछ यूनिक और टेस्टी, जानें विधि

Garlic Bread Recipe: ये सवाल हमेशा ही बना रहता है कि सुबह के नाश्ते में क्या यूनिक और टेस्टी बनाएं। हर रोज क्या नया बनाएं ये सवाल मन में जरुरू रहता है और जल्दी से कुछ नया बनाने के लिए मिलता भी नहीं है। इसके लिए आपको ज्यादा परेशान होने या मेहनत करने की जरुरत […]

Garlic Bread Recipe
Garlic Bread Recipe

Garlic Bread Recipe: ये सवाल हमेशा ही बना रहता है कि सुबह के नाश्ते में क्या यूनिक और टेस्टी बनाएं। हर रोज क्या नया बनाएं ये सवाल मन में जरुरू रहता है और जल्दी से कुछ नया बनाने के लिए मिलता भी नहीं है।

इसके लिए आपको ज्यादा परेशान होने या मेहनत करने की जरुरत नहीं है। क्योंकि आज हम आपके लिए एक बेहद ही आसान और टेस्टी रेसिपी लेकर आएं हैं।

यह भी पढ़ें- Mango Sweet Pickle Recipe: इस गर्मी लें आम के मीठे अचार का मजा, जानें आसान विधि

बच्चों को बेहद पसंद आता है Garlic Bread

ये रेसिपी बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगी और जो एक बाक खाएगा बार-बार इसकी डिमांड करेगा। इसलिए आज हम आपको गार्लिक ब्रेड की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो बेहद टेस्टी और बनाने में भी आसान है। चलिए जान लेते हैं गार्लिक ब्रेड की रेसिपी…

(Garlic Bread Recipe) गार्लिक ब्रेड बनाने के लिए जरुरी सामग्री

  • बटर
  • लहसुन बारीक कटी हुई
  • चिली फ्लेक्स
  • ओरिगैनो
  • ब्रेड स्लाइस
  • चीज स्लाइस
  • स्वीट काॅर्न
  • नमक

यह भी पढ़ें- Chole Roll Recipe: ब्रेकफास्ट में बनाएं ये टेस्टी स्नैक, जानें आसान विधि

इस तरह से बनाएं गार्लिक ब्रेड

  • गार्लिक ब्रेड बनाने के लिए आपको सबसे पहले ब्रेड लेना है।
  • इसके बाद एक पैन लें और उसमें अच्छे से बटर को फैला दें।
  • इसके बाद पिघले हुए मक्खन में बारीक कटी हुई लहसुन को डालें और इसे अच्छे से मिला लें।
  • फिर इसे कुछ देर के लिए अलग रख दें और फिर इसमें चिली फ्लेक्स और ओरिगैनो को डालें।
  • इसके बाद गार्लिक बटर को ब्रेड स्लाइस पर अच्छे स्प्रेड करें।
  • फिर इसमें स्वीट काॅर्न भी डाल लें।
  • इसके बाद इस पर चीज स्लाइस को रख लें और फिर इसे तवे पर सेंक लें। (यहां ध्यान रखें कि इसे धीमी आंच पर सेंके, जिससे ये जलें नहीं।)
  • फिर इसे क्रंची होने तक अच्छे से सेंक लें।
  • इसके बाद जब चीज पिघलने लगे तो इसे तवे से बटा लें और फिर सर्व करें।
First published on: Jun 11, 2023 05:34 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.