---विज्ञापन---

जीनत अमान,परवीन बॉबी या रेखा ने नहीं, 1950 में इस एक्ट्रेस ने पर्दे पर पहनी थी सबसे पहले बिकिनी!

First Indian Actress Wear Bikini in Films: जीनत अमान या परवीन बॉबी ने नहीं बल्कि इस एक्ट्रेस ने फिल्मों में पहनी थी सबसे पहले बिकिनी। चलिए जानें, कौन है यह एक्ट्रेस।

First Indian Actress Wear Bikini in Films
First Indian Actress Wear Bikini in Films

First Indian Actress Wear Bikini in Films: बॉलीवुड फिल्मों में आज के समय में बिकनी पहनना बहुत आम बात हो गई है, लेकिन 90 के दशक में बिकनी पहनना अपने आप में एक बड़ी बात थी। क्या आप जानते हैं, सिने इंडस्ट्री में सबसे पहले किसने बिकिनी पहनी? अब तक यह माना जाता था जीनत अमान, परवीन बॉबी या डिंपल कपाड़िया जैसी एक्ट्रेसेस ने फिल्मों में बिकनी पहन कर तहलका मचा दिया था, लेकिन यह सच नहीं है। आज हम आपको बताते हैं बॉलीवुड फिल्मों में सबसे पहले बिकिनी और सिने इंडस्ट्री में सबसे पहले स्विमसूट किस एक्ट्रेस ने पहना और कब पहना। चलिए जानते हैं।

बॉलीवुड फिल्मों में सबसे पहले बिकिनी

हिंदी सिनेमा की बात की जाए तो 1950 की फिल्म ‘संग्राम’ में नलिनी जयवंत ने सबसे पहले पर्दे पर बिकनी पहनने की हिम्मत जुटाई। इसके बाद कई फिल्मों में धीरे-धीरे एक्ट्रेस बिकिनी और स्विमसूट में दिखने लगी थीं।

1938 में पहना सबसे पहले स्विमसूट

बेशक, आज के समय में बिकनी पहनना कोई टैबू नहीं रह गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं 1938 में भारतीय सिनेमा में ‘ब्रह्मचारी’ नामक एक मराठी फिल्म आई थी। इस फिल्म ने सारी सीमाओं को तोड़ दिया गया था। दरअसल, इस फिल्म में एक्ट्रेस ने सबसे पहले स्विमसूट पहना था।

कौन है ये एक्ट्रेस

ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि मीनाक्षी शिरोडकर है। उन्होंने ‘यमुना जली खेलु खेल’ गाने में बिकनी पहनी थी। फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट की मानें तो काफी बोल्ड और अपने समय से आगे माने जाने वाले इस सीन को देख दर्शक हैरान रह गए थे। मीनाक्षी का रिश्ता बॉलीवुड एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर और शिल्पा शिरोडकर से है। 1916 में मीनाक्षी का जन्म रतन पेडनेकर के रूप में हुआ था। 19 साल की उम्र में मीनाक्षी ने डॉक्टर शिरोडकर से शादी की। शादी के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया के लिए अपना नाम मीनाक्षी रखा। ब्रह्मचारी उनकी पहली फिल्म थी और उस समय एक्ट्रेस का एक बेटा और दो बेटियां नम्रता और शिल्पा थीं। शिल्पा शिरोडकर ने खुदा गवाह जैसी फिल्मों में काम किया है जबकि नम्रता शिरोडकर कई हिट फिल्मों में दिखीं। नम्रता मिस इंडिया फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं और उन्होंने सुपरस्टार तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू से शादी की।

ये भी पढ़ें: बेबी रेनडियर में Sexual Assault का सीन शूट करते हुए सेट पर सब रो दिए, एक्टर रिचर्ड गै

First published on: May 13, 2024 10:41 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.