---विज्ञापन---

Mango Sweet Pickle Recipe: इस गर्मी लें आम के मीठे अचार का मजा, जानें आसान विधि

Mango Sweet Pickle Recipe: गर्मी के मौसम में आम का अचार बनना तो लाजमी है। आम के अचार को लोग बड़े ही चाव से खाते हैं और अपने खाने का स्वाद बढ़ाते है। वहीं, अगर आम का मीठा अचार मिल जाएं तो बात ही क्या। इसलिए आज हम आपको आम के मीठे अचार की रेसिपी […]

Mango Sweet Pickle Recipe
Mango Sweet Pickle Recipe

Mango Sweet Pickle Recipe: गर्मी के मौसम में आम का अचार बनना तो लाजमी है। आम के अचार को लोग बड़े ही चाव से खाते हैं और अपने खाने का स्वाद बढ़ाते है। वहीं, अगर आम का मीठा अचार मिल जाएं तो बात ही क्या।

इसलिए आज हम आपको आम के मीठे अचार की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिससे आप इसे आसानी से घर पर बना सकते हैं। चलिए जान लेते हैं कि कैसे बनाते हैं आम का मीठा अचार…

यह भी पढ़ें- Chole Roll Recipe: ब्रेकफास्ट में बनाएं ये टेस्टी स्नैक, जानें आसान विधि

(Mango Sweet Pickle Recipe) आम का मीठा अचार बनाने के लिए जरुरी सामग्री

  • आम 2 किलो
  • चीनी 4 किलो
  • नमक स्वादानुसार
  • पिसी सौंठ 20 ग्राम
  • कालीमिर्च 20 ग्राम
  • लाल मिर्च 100 ग्राम
  • सौंफ 100 ग्राम
  • कलौंजी 20 ग्राम
  • इलायची 20 ग्राम
  • सिरका 2 चम्मच

इस तरह से बनाएं आम का मीठा अचार

  • आम का मीठा अचार बनाने के लिए आपको सबसे पहले आम लेना है।
  • इसके बाद इन्हें अच्छे से धो लें और इनका पानी निकलने के लिए रख दें।
  • फिर जब सभी आमों से पानी निकल जाएं, तो आम को छील लें और इनमें से गुठली निकाल लें।
  • इसके बाद इन्हें अपने हिसाब से टुकड़ों में काट लें।
  • फिर एक पैन लें और उसमें चीनी उबाल लें और जब चीनी उबल जाएं, तो इसमें आमों को डाल दें।
  • इसके बाद इसे कम से कम 30 मिनट तक पकने दें।
  • फिर इसमें पीसे हुए सभी मसालों को मिक्स करें।
  • इसके बाद इसे कम से कम 20 से 25 मिनट तक पकाएं।
  • फिर इस ठंडा होने दें और जब अचार ठंडा हो जाएं तो इसे एक जार में भरकर रख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Lauki Ki Kheer Recipe: इस तरह से बनाएं लौकी की खीर, स्वाद के साथ बनेगी सेहत

(ध्यान दें: अगर आप आम का मीठा अचार बनाना चाहते हैं और इसमें चीनी नहीं डालना चाहते है, तो आप इसमें गुड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप अपनी जरुरत के हिसाब से गुड लें और इसकी चाशनी बनाकर आप अचार में मिला सकते हैं। य़ा फिर आप इसे साथ में भी पका सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि गुड को ज्यादा तेज आंच पर ना पकाएं।)

First published on: Jun 11, 2023 04:38 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.