---विज्ञापन---

Raviwar ke Upay: रविवार के दिन कर लें ये काम, पलक झपकते ही दूर हो जाएंगी सारी परेशानियां

Raviwar ke Upay: सनातन हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। आज 16 अप्रैल को रविवार का दिन है और ये दिन तेज के देवता सूर्य देव को समर्पित है। इस विधि विधान से सूर्य देव की पूजा करने से वो प्रसन्न होते हैं और आपके बिगड़े हुए काम […]

Raviwar ke Upay, Jyotish Tips, Sunday Totke

Raviwar ke Upay: सनातन हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। आज 16 अप्रैल को रविवार का दिन है और ये दिन तेज के देवता सूर्य देव को समर्पित है। इस विधि विधान से सूर्य देव की पूजा करने से वो प्रसन्न होते हैं और आपके बिगड़े हुए काम बनते हैं। कई जातकों की कुंडली में सूर्य देव नीच घर में होता है जिसकी वजह से उनके कार्यों में बाधा आती है।

भगवान श्री सूर्य को हिरण्यगर्भ भी कहा जाता है।  हिरण्यगर्भ यानी जिसके गर्भ में ही सुनहरे रंग की आभा है। भगवान श्री सूर्य देव आदि कहे जाते हैं। जो भी भक्त सच्चे मन से उनकी पूजा अर्चना करता है उसके वारे-न्यारे हो जाते हैं। अगर जिंदगी में भी दिक्कतें आ रही हैं जिसकी वजह सूर्य देव का नाराज होना है तो आप आज से ही उन्हें प्रसन्न करने के लिए कुछ खास उपाय कर लें।

बता दें कि भगवान सूर्य की पूजा करने से कीर्ति, यश,सुख,समृद्धि,धन, आयु, आरोग्य, ऐश्वर्य, तेज, कांति, विद्या, सौभाग्य और वैभव की प्राप्ति होती है। अगर आपका काम बनते-बनते बिगड़ जाता है तो इसके लिए परेशान होने की बात नहीं है। या फिर काम बनते ही नहीं हैं तो समझ लें कि आपका सूर्य कमजोर है।

अगर कोई भी जातक इन समस्याओं से जूझ रहा हो तो उसे अपने सूर्य ग्रह को मजबूत करने के लिए रविवार को कुछ खास उपाय करने की जरूरत है। आइए जानते हैं कि वो कौन से जरूरी काम हैं।

रविवार के दिन करें ये खास उपाय

1. सुबह उठते ही सूर्य दर्शन करते हुए स्नान करें।

2. घर में अगर झगड़े होते हैं तो ‘ॐ सूर्याय नम:’ मंत्र का  मन ही मन जाप जरूर करें।

रविवार के दिन काले कुत्ते को रोटी, काली गाय को रोटी और काली चिड़िया को दाना डालेंछ
ऐसा करने से आपके जीवन में आ रही रुकावटें धीरे-धीरे दूर होने लगती है।

3. रविवार के दिन तेल से बने पदार्थ किसी गरीब व्यक्ति को खिलाने से शनिदेव प्रसन्न रहते हैं।

4. धन-धान्य में वृद्धि के लिए रविवार की रात सोते समय एक गिलास दूध अपने सिरहाने रख दें।
अगले दिन यानी सोमवार को सूर्योदय से पहले स्नान करके उस दूध को बबूल के पेड़ की जड़ में अर्पित कर दें।
ऐसा करने से आर्थिक समस्याएं दूर होने लगती हैं।

5. इस दिन भगवान भास्कर का व्रत करने से पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी तो होती ही है।

6. रविवार के दिन व्रत करने से नेत्र और चर्म रोगों से मुक्ति भी मिलती है।

रविवार के दिन न करें ये काम

1. रविवार को सूर्यास्त से पहले नमक का उपयोग न करें। यह अशुभ माना जाता है।

2. इस दिन किसी भी व्यक्ति को मांस व मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।

3. अगर किसी जातक का सूर्य कमजोर है तो उसे रविवार के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए,और सरसों के तेल की मालिश न करें।

4. इस दिन हो सके तो तांबे से निर्मित चीजों का क्रय-विक्रय करने से बचें।

5. नीला काला या ग्रे रंग से बचें, इसके अलावा जरूरी न हो तो जूते न पहनें।

First published on: Apr 16, 2023 08:22 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.