---विज्ञापन---

Til Benefits: सर्दियों में करें तिल का सेवन, शरीर को मिलेंगे गजब के फायदे

Til Benefits: सर्दियां के मौसम में लोग तरह-तरह की चींजों का सेवन करते हैं। इस सीजन में सिर्फ इतना ही जरूरी नहीं होता कि आप ठंड से बचने के लिए क्या पहन रहे हैं, बल्कि आप क्या खाते हैं ये भी मायने रखता है। सर्दियों में कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनका सेवन करना जड़ी-बूटी का […]

Til Benefits
Til Benefits

Til Benefits: सर्दियां के मौसम में लोग तरह-तरह की चींजों का सेवन करते हैं। इस सीजन में सिर्फ इतना ही जरूरी नहीं होता कि आप ठंड से बचने के लिए क्या पहन रहे हैं, बल्कि आप क्या खाते हैं ये भी मायने रखता है। सर्दियों में कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनका सेवन करना जड़ी-बूटी का काम करता है उनमें से एक ‘तिल’ (Sesame) है। तिल का सेवन शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। ‘तिल’ में फाइबर, आयरन, कैल्शियम और ओमेगा-6 जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए लाभकारी होते हैं। तो आइए जानते हैं सर्दियों में तिल खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं।

और पढ़िएBesan Sheera Recipe: मीठा खाने की हो रही है क्रेविंग, तो फटाफट ऐसे बनाएं टेस्टी बेसन का शीरा

बालों का झड़ना करें कम

सर्दियों में बाल झड़ना एक आम समस्या है, लेकिन ठंड के मौसम में तिल का सेवन करना आपके बालों के लिए वरदान साबित हो सकता है। तिल के तेल का प्रयोग या फिर रोजाना तिल खाने से बालों का झड़ना कम हो जाता है। इससे आपके बालों में रूसी होने की समस्या भी बहुत हद तक कम हो सकती है।

इम्यूनिटी बढ़ाने में है कारगर

सर्दियों का मौसम जहां भीषण गर्मी से छुटकारा दिलाता है, तो दूसरी तरफ अपने साथ कई तरह के इंफेक्शन, वायरल डिजीज भी लेकर आता है। आप इन सब डिजीज से छुटकारा पा सकते हैं। अगर आप ठंड में रोजाना तिल का सेवन करते हैं तो एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा बहुत ज्यादा हो जाती है जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है।

ग्लोइंग स्किन

तिल के दानों के सेवन से शरीर और त्वचा को अंदर से पोषण मिलता है। तिल के तेल की मालिश से भी स्किन हेल्दी रहती है। ये त्वचा को मॉइस्चराइज करता है और स्किन पर नेचुरल ग्लो लाने में मदद करता है। तिल के रोजाना सेवन करने से त्वचा खूबसूरत हो जाती है और चेहरे पर ग्लो आने लगता है।

हेल्दी हार्ट

सर्दियों के मौसम में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है ऐसे में अपने हार्ट को हेल्दी रखने के लिए तिल खाना लाभकारी होता है। तिल में मोनो-सैचुरेटेड फैटी एसिड्स होते हैं जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल नियंत्रित करता है, जिससे हार्ट की समस्या का खतरा कम हो जाता है। इतना ही नहीं तिल ब्लड प्रेशर को भी काबू रहता है।

और पढ़िएGajar Ka Halwa Recipe: इस तरह बनाएं गाजर का हलवा, उंगलियां चाटने पर हो जाएंगे मजबूर

तनाव को करें दूर

तिल में पाए जाने वाले पोषक तत्व तनाव को कम करने में मदद करता है। तिल दिमाग की कोशिकाओं के निर्माण में भी मदद करता है जिससे दिमाग तेज होता है और आपकी सोचने-समझने की भी क्षमता बढ़ जाती हैं। इसलिए रोज तिल का सेवन जरूर करें। तो देखा आपने तिल खाने से कितने फायदे होते है, तो आज से ही तिल का सेवन करना शुरू कर दें।

 

यहाँ पढ़िए – लाइफ स्टाइल  से जुड़ी ख़बरें

 

First published on: Nov 28, 2022 02:25 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.