---विज्ञापन---

Besan Ka Halwa Recipe: इस तरह से बनाएं बेसन का हलवा, मीठे के शौकीनों की हो जाएगी बल्ले-बल्ले

Besan Ka Halwa Recipe: मीठे के शौकीनों को अक्सर मीठा खाने की क्रेविंग होती रहती है। इसके लिए हर रोज कुछ ना कुछ नया बनता ही है, लेकिन रोज-रोज क्या ही नया बनाएं ये भी एक बड़ा सवाल है। इसलिए आज हम आपको बेसन के हलवे की रेसिपी बताने जा रहे है। अगर आप इस […]

Besan Ka Halwa Recipe
Besan Ka Halwa Recipe

Besan Ka Halwa Recipe: मीठे के शौकीनों को अक्सर मीठा खाने की क्रेविंग होती रहती है। इसके लिए हर रोज कुछ ना कुछ नया बनता ही है, लेकिन रोज-रोज क्या ही नया बनाएं ये भी एक बड़ा सवाल है।

इसलिए आज हम आपको बेसन के हलवे की रेसिपी बताने जा रहे है। अगर आप इस रेसिपी से बेसन का हलवा बनाएंगे तो ये स्वाद में तो बेहद लजीज होता ही है। साथ ही ये बनानेमें भी बहुत आसान होता है। चलिए जान लेते हैं बेसन के हलवे की रेसिपी…

यह भी पढ़ें- Dhokla Recipe: इस तरह से बनाएं सॉफ्ट और स्पंजी ढोकला, जानें विधि

(Besan Ka Halwa) बेसन का हलवा बनाने के लिए जरुरी सामग्री

  • 100 ग्राम बेसन
  • 100 ग्राम घी
  • 100 ग्राम चीनी
  • 400 मि. ली. दूध
  • 10-12 कटे हुए बादाम
  • 10-12 कटे हुए काजू
  • 10-12 कटे हिए पिस्ता
  • 4-5 इलाइची का पाउडर

यह भी पढ़ें- Milk Powder Gulab Jamun Recipe: बिना झंझट ऐसे बनाएं गुलाब जामुन, ये तरीका है एकदम नया और आसान

(Besan Ka Halwa Recipe) इस तरह से बनाएं बेसन का हलवा

  • बेसन का हलवा बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक कड़ाही या पैन लेना है।
  • इसके बाद पैन में घी डालें और गरम होने दें।
  • फिर जब घी पिंघल जाए तो इसमें बेसन डाल दें।
  • इसके बाद धीमी आंच पर बेसन को भूनें और इसका रंग बदलने तक पकाएं।
  • फिर जब बेसन का रंग सुनहरा होने लगे और इसमें से खुशबू आने लगे तो इसमें चीनी मिक्स करें।
  • इसके बाद करीब 5 से 7 मिनट तक इसे भूनें।
  • फिर गैस को धीमा कर दें और इसमें दूध मिलाएं।
  • इसके बाद इसे पकने दें और गाढ़ा होने दें।
  • फिर जब ये गाढ़ा होने लगे तो इसमें कटे हुए काजू , बादाम और पिस्ता मिक्स कर दें।
  • इसके बाद हलवे में आप इलायची पाउडर डालें और मिक्स कर दें।
  • इसके बाद गैस को बंद कर दें और आपका हलवा तैयार है।
  • फिर अगर आप चाहें तो इसके ऊपर दो चम्मच घी डाल दें।
  • इससे हलवे का स्वाद बढ़ता है।
  • अब बादाम, काजू और पिस्ता से गार्निश करके हलवे को सर्व करें।
First published on: Jun 21, 2023 05:03 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.