---विज्ञापन---

Beetroot Smoothie:फेस पर लाना है गुलाबी निखार, तो ये टेस्टी स्मूदी है बेस्ट

Beetroot Smoothie: लाल-लाल सा चुकंदर सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। चुकंदर में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारी बॉडी के लिए बहुत जरूरी होते हैं। चुकंदर को अंग्रेजी में बीटरूट कहा जाता है जिसे सलाद और जूस के रूप में ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। क्या आपने कभी चुकंदर […]

Beetroot Smoothie, Beetroot Benefits, Health Benefits

Beetroot Smoothie: लाल-लाल सा चुकंदर सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। चुकंदर में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारी बॉडी के लिए बहुत जरूरी होते हैं। चुकंदर को अंग्रेजी में बीटरूट कहा जाता है जिसे सलाद और जूस के रूप में ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। क्या आपने कभी चुकंदर की स्मूदी पी है? अगर नहीं तो एक बार जरूर ट्राई करें क्योंकि ये सेहत के लिए बहुत ही गुणकारी होती है। आप भी अगर चुकंदर की स्मूदी बनाकर पीना चाहते हैं तो हमारी बताई रेसिपी से झटपट बना लें।

अगर आप दिन की शुरुआत किसी हेल्दी चीज के साथ करना चाहते हैं तो चुकंदर की स्मूदी से करें। इसे पीने से पूरा दिन शरीर में ऊर्जा बनी रहती है, और इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। आपको पता है कि चुकंदर स्मूदी का सेवन खून को साफ करने में मदद करता है। इसके साथ ही ब्लड में हीमोग्लोबिन के लेवल को भी बढ़ाता है। आप भी अगर इस हेल्दी ड्रिंक को बनाना चाहते हैं तो हमारी बताई रेसिपी से बनाएं चुकंदर स्मूदी।

चुकंदर स्मूदी बनाने के लिए सामग्री

चुकंदर कटा – 1/2 कप
दूध – 1 कप
लीची – 5-6
बादाम – 1 टेबलस्पून
शहद – 2 टी स्पून
आइस क्यूब्स – 4-5

चुकंदर स्मूदी बनाने की विधि

चुकंदर स्मूदी बनाने के लिए सबसे पहले चुकंदर को अच्छे से धो लें।
अब अच्छे से साफ कर लें और फिर चुकंदर को छील लें।
इसके बाद चुकंदर के छोटे टुकड़े कर लें।
अब बादाम और लीची के भी छोटे-छोटे टुकड़े काट लें।
अब ब्लेंडर जार में चुकंदर के टुकड़े, लीची, बादाम के टुकड़े और दूध डालकर ब्लेंड करें।
लगभग 1 मिनट तक ब्लेंड करने के बाद जार का ढक्कन खोलें और फिर स्मूदी में शहद मिलाएं।
अब दोबारा स्मूदी को 1 मिनट तक ब्लेंड करें जिससे कि चुकंदर स्मूदी अच्छी तरह से स्मूद हो जाए।
आपकी हेल्दी और टेस्टी चुकंदर स्मूदी बनकर तैयार है।
अब आप स्मूदी को सर्विंग गिलास में डालें और ऊपर से 2-3 बर्फ के टुकड़े डाल दें।
अब आप ठंडी-ठंडी चुकंदर स्मूदी सर्व करें।

First published on: Apr 16, 2023 05:16 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.