Sunday, October 1, 2023
-विज्ञापन-

Aloo Ka Paratha Recipe: मॉनसून में लें क्रिस्पी आलू पराठे का मजा, ऐसे 10 मिनट में करें तैयार

Aloo Ka Paratha Recipe: आज हम आपको आलू के पराठे की आसान सी रेसिपी बताने जा रहे हैं। चलिए जान लेते हैं आलू के पराठे की रेसिपी

Aloo Ka Paratha Recipe: आलू का पराठा वो पराठा है, जो ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। खासतौर पर बच्चे इसे बहुत ही चाह कर खाते हैं। ये सबसे आसानी से बनने वाले पराठा है और बहुत जल्दी भी बनता है।

मॉनसून में सुबह के नाश्ते में अगर आलू का गरमागरम पराठा मिल जाएं, तो मजा ही आ जाता है। मॉनसून में आलू का पराठा सुबह के नाश्ते के लिए बेस्ट होता है। इसलिए आज हम आपको आलू के पराठे की आसान सी रेसिपी बताने जा रहे हैं। चलिए जान लेते हैं आलू के पराठे की रेसिपी…

यह भी पढ़ें- Lauki ka juice recipe: इस तरह से घर पर बनाएं हेल्दी लौकी जूस, जानें आसान विधि

Aloo Ka Paratha के लिए जरुरी सामग्री

  • आटा- 2 कप
  • उबले आलू- 5
  • प्याज कद्दूकस- 2
  • हरा धनिया- 1 टेबल स्पून
  • अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 टी स्पून
  • हरी मिर्च पेस्ट- 1 टी स्पून
  • लाल मिर्च पाउडर- 2 टी स्पून
  • जीरा धनिया पाउडर- 1 टी स्पून
  • हल्दी- 1/4 टी स्पून
  • तेल

यह भी पढ़ें- Gulab Sarbat Recipe: गर्मी से छुटकारा पाने के लिए बनाएं गुलाब शरबत, जानें विधि

Aloo Ka Paratha बनाने की रेसिपी

  • आलू का पराठा बनाने के लिए आपको सबसे पहले आलू लेना है।
  • इसके बाद आलू को अच्छे से धो लें।
  • फिर इन्हें उबलने के लिए रख दें।
  • अब जब तक आलू उबलते हैं, तब तक पराठे के लिए आटा गूंथ लें।
  • इसके बाद आटे में 3 टेबल स्पून तेल डालें फिर स्वादानुसार नमक मिलाएं।
  • अब इसे अच्छे से मिक्स कर लें और फिर गुनगुना पानी लेकर थोड़ा-थोड़ा डालते हुए आटे में मिलाएं।
  • इसके बाद अच्छे से मुलायम आटा गूंथ लें।
  • अब आटे पर हल्का-सा तेल लगाकर इसे कुछ देर के लिए रख दें।
  • इसके बाद उबले हुए आलू लें और इन्हें छीलकर मैश कर लें।
  • फिर इसमें प्याज, हरी मिर्च का पेस्ट, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरा धनिया पत्ती, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी और नमक अच्छे से मिक्स करें।
  • अगर आप चाहों तो इसमें दो चम्मच दही में मिक्स कर सकते हैं।
  • इसके बाद एक आटा लें और उसकी लोई बना लें।
  • फिर लोई को बेल लें और फिर इसमें आलू के मसाले की स्टफिंग भरे।
  • इसके बाद इसे चारों और से बंद कर दें और एक्स्ट्रा आटे को निकाल दें।
  • अब इसे हल्के हाथों से दबाएं और फिर से बेल लें।
  • इसके बाद गैस पर तवा रखें औक मीडियम फ्लेम रखें।
  • अब पराठे को तवे पर डालें और जब एक साइट से पक जाएं, तो दूसरी साइड से पलटे।
  • फिर पराठे पर तेल लगाएं और इसे अच्छे से सेकें।
  • इसके बाद जब पराठा गोल्डन ब्राउन हो जाए, तो इसे प्लेट में निकाल लें।
  • ऐसे ही सारे पराठे तैयार कर लें।
  • इसके बाद आप इन्हें अचार, चटनी या फिर दही के साथ सर्व करें।

Latest

Don't miss

Fukrey 3 Collection Day 3: ‘फुकरे 3’ के आगे सब हुए फेल, तीसरे दिन की बंपर कमाई ने दिखा डाला खेल

Fukrey 3 Collection Day 3: 'फुकरे 3' (Fukrey 3 ) ने हंसा-हंसा कर लोगों को लोटपोट कर दिया है। ये फुकरे फ्रेंचाइजी का तीसरा...

पहले प्यार में मिला धोखा, 10 महीने में टूट गई शादी, फिर इस इंसान ने दूर किया एक्ट्रेस का अकेलापन

Shraddha Nigam Birthday: एक्ट्रेस श्रद्धा निगम (Shraddha Nigam) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। 1 अक्टूबर 1979 को जन्मी श्रद्धा का आज जन्मदिन है।...

Gadar 2 Completes 50 Days At Box Office: गदर 2 ने दिखा दिया अपना जलवा, 50 दिन से कर रही ताबड़तोड़ कमाई

Gadar 2 Completes 50 Days At Box Office: सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर 'गदर 2' के 50 दिन पूरे हो गए हैं और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here