---विज्ञापन---

परिणीति के पति राघव चड्ढा को हुई ये बीमारी, आखिरकार हो गया खुलासा!

Raghav Chadha Eye Diseases: यह तो सभी जानते हैं कि परिणीता चोपड़ा के पति और आप पार्टी के सांसद राघव चड्ढा का पिछले 2 महीने से आंखों का इलाज चल रहा है। अब ये बात सामने आई है कि आखिर उन्हें क्या बीमारी हुई है।

Raghav Chadha Eye Diseases
Raghav Chadha Eye Diseases

Raghav Chadha Eye Diseases: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के पति और आप पार्टी के सांसद राघव चड्ढा लंदन में अपनी आंखों का इलाज करवा रहे हैं। अभी तक यह कहा जा रहा था कि उन्हें एक गंभीर बीमारी हो गई है और अगर वह इलाज नहीं करवाते तो उनकी आंखें भी जा सकती थी। लेकिन अब इस बात का खुलासा हो गया है कि आखिर राघव चड्ढा को हुआ क्या था।

क्या बीमारी हुई है राघव चड्ढा को

खबरों के मुताबिक, आप पार्टी के सांसद राघव चड्ढा अपनी आंखों की सर्जरी लंदन में करवा रहे हैं। ये भी माना जा रहा है कि उनको दिखाई देने में समस्या होने लगी थी, यहां तक कि उनकी आंखें भी जा सकती थी, लेकिन जैसे ही वे बेहतर हो जाएंगे तो वे जल्दी ही अपने देश लौट आएंगे। दरअसल, राघव चड्ढा की आंखों में रेटिना डिटैचमेंट को रोकने के लिए विट्रोक्टोमी की गई है। राघव चड्ढा के एक रेटिना में छेद है जिसके बाद उन्हें देखने में कुछ समस्याएं हुईं। इसी वजह से उनकी सर्जरी चल रही है।

विट्रोक्टोमी क्या है?

आपको बता दें, विट्रोक्टोमी एक आई सर्जरी है जिसका इस्तेमाल आंखों के रेटिना और विट्रियस के लिए किया जाता है। इस सर्जरी को आईबॉल से विट्रियस फ्लूड निकालने के लिए किया जाता है। साथ ही यह है क्लॉउडी फ्लूड को भी रिमूव करने के लिए इस्तेमाल होती है। इससे रेटिना या मैक्युला को रिपेयर भी किया जाता है। सर्जरी के दौरान विट्रियस को हटा दिया जाता है और रेटिना को रिपेयर किया जाता है।

आपको बता दें, राघव चड्ढा के ट्रीटमेंट के लिए परिणीती चोपड़ा भी उनके साथ लंदन गई थीं लेकिन अपनी फिल्म चमकीला के रिलीज होने की वजह से परिणीति को फिल्म के प्रमोशन के लिए इंडिया वापस आना पड़ा और तभी से ही वे इंडिया में ही हैं।

बहरहाल, हम उम्मीद करते हैं कि राघव चड्ढा जल्दी से ठीक होकर अपने देश लौटें और अपनी पत्नी और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के साथ क्वालिटी टाइम बताएं।

ये भी पढ़ें: हीरामंडी की इस एक्ट्रेस को शादी के लिए प्रपोज किया था सलमान खान ने!

First published on: May 02, 2024 01:19 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.