---विज्ञापन---

‘थानोस’ ने ब्रह्मांड ही नहीं बल्कि गूगल पर भी किया जादू, चुटकी बजाते ही गायब हो रही हैं चीजें

अब भारत में भी एवेंजर्स के फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। क्योंकि आज ही फिल्म एंवेजर्स एंडगेम इंडिया में रिलीज हो चुकी है।  मार्वल स्टूडियोज़ की इस फिल्म के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म की चर्चा पूरी दुनिया में हुई है। ये शायद ऐसी पहली फिल्म है जिसके […]


अब भारत में भी एवेंजर्स के फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। क्योंकि आज ही फिल्म एंवेजर्स एंडगेम इंडिया में रिलीज हो चुकी है।  मार्वल स्टूडियोज़ की इस फिल्म के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म की चर्चा पूरी दुनिया में हुई है। ये शायद ऐसी पहली फिल्म है जिसके लिए इतना क्रेज है। फिल्म पूरी दुनिया में ही रिलीज हो चुकी है। वहीं इंडिया में भी फिल्म को लेकर अच्छा खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म इंडिया में आज रिलीज हो गई है। भारतीय दर्शक भी फिल्म को भरपूर प्यार दे रहे हैं। वहीं इंटरनेट पर हाल ही में फिल्म से जुड़ी एक ऐसी चीज सामने आई है जिसे देख हर कोई चौंक गया है।

 दरअसल इंटरनेट पर थानोस के हाथ की चुटकी वायरल हो रही है। अब आपको हम थोड़ा अच्छे से बताते हैं कि आखिर क्या है। दरअसल इस फिल्म की रिलीज मानो सबके लिए एक त्यौहार बन गई है. इसी मौके पर गूगल की तरफ से फिल्म के लिए खास गिफ्ट तैयार किया गया है। अगर आप गूगल सर्च में इंग्लिश में ‘Thanos’ टाइप करते हैं तो आपको इसके कई सर्च रिजल्ट देखने को मिलेंगे। 

खास बात ये है कि इसमें आपको दाहिने तरफ बने Infinity Stone studded gauntlet यानि थानोस के हाथ पर क्लिक करना होगा और फिर आपको वो जादू देखना होगा। जैसे ही आप हाथ के आकार के बने इस पिक्चर पर क्लिक करते हैं तो आपको स्क्रीन पर इसका असर दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद थानोस के सर्च रिजल्ट धूल बनकर उड़ने लगते हैं। इसके बाद पेज अपने आप ऊपर और नीचे की तरफ मूव करने लगता है। अगर आप इसे रोकना चाहते हैं तो लिए आपको दोबारा स्क्रीन पर बने Infinity Stone studded gauntlet पर क्लिक करना होगा।

 ऐसा करते ही सर्च रिजल्ट्स फिर से दिखने लगेंगे और एक-एक कर वापस आ जाएंगे। दरअसल ये एक खास तरह की टेक्नॉलोजी है जिसे खास तरीके से गूगल और मार्वल ने साथ मिलकर डिजाइन किया है। बता दें कि पिछली फिल्म एंवेजर्स इन्फिनिटी वॉर में थानोस ने चुटकी बजाकर आधी दुनिया गायब कर दी थी। कुछ ऐसा ही जादू गूगल पर देखने को मिल रहा है। खैर जो भी हो फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं।

First published on: Apr 26, 2019 12:24 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.