---विज्ञापन---

हॉलीवुड एक्ट्रेस हिलेरी डफ ने बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

हॉलीवुड की एक्ट्रेस हिलेरी डफ अपनी शादी के चलते लंबे समय से खबरों में थीं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मैथ्यू कोमा (Matthew Koma) के साथ शादी की हैं। बता दें   हिलेरी  पॉपलुर डिज्नी शो Lizzie McGuire में लीड रोल निभाती नजर आई हैं। सोशल मीडिया पर इस कपल की […]

हॉलीवुड की एक्ट्रेस हिलेरी डफ अपनी शादी के चलते लंबे समय से खबरों में थीं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मैथ्यू कोमा (Matthew Koma) के साथ शादी की हैं। बता दें   हिलेरी  पॉपलुर डिज्नी शो Lizzie McGuire में लीड रोल निभाती नजर आई हैं। सोशल मीडिया पर इस कपल की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। 

इस कपल ने क्रिश्चन रीति-रिवाज से शादी रचाई। हिलेरी डफ क्रिश्चन दुल्हन के रुप में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। शादी के बाद से ही हिलेरी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस सेरेमनी की फोटोज शेयर कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक नई फोटो भी पोस्ट की है। जिसमें वे मैथ्यू का हाथ पकड़े नजर आ रही हैं। 

आपको बता दें कि हिलेरी ने वेडिंग सेरेमनी अपने लॉस एंजेलिस वाले घर के बैकयार्ड में रखी। ये एक प्राइवेट सेरेमनी थी, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। अपनी शादी के लिए हिलेरी ने एक बैकलेस ब्राइडल गाउन चुना, जिसमें केप स्लीव्ज दी गई थी। उनका ये ब्राइडल स्टाइल बहुत क्लासी लग रहा था।

बता दें कि हिलेरी की ये दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने साल 2010 में  Mike Comrie से शादी रचाई थी, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए। पहली शादी से हिलेरी को एक बेटा है। मैथ्यू कोमा और हिलेरी साल 2017 से रिलेशनशिप में थे। पिछले साल अक्टूबर में उनकी बेटी का जन्म हुआ। शादी में वे अपने दोनों बच्चों के साथ एंजॉय करते हुए दिखी थीं।

बता दें कि हिलेरी ने साल 2007 में आई हॉकी प्लेयर माइक कोमरी को डेट करना शुरू किया था। इसके बाद दोनों ने फरवरी 2010 में सगाई की और इसी साल अगस्त में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। मार्च 2012 को हिलेरी ने बेटे को जन्म दिया। हिलेरी और माइक की शादी लंबे समय तक नहीं चल सकी और 10 जनवरी 2014 को दोनों अलग हो गए। 

First published on: Dec 31, 2019 08:04 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.