-विज्ञापन-

World Asthma Day 2023: आज है विश्व अस्थमा दिवस है, जानें इतिहास, महत्व और साल 2023 की थीम

World Asthma Day 2023: वर्ल्ड अस्थमा डे मनाने के पीछे का उद्देश्य है कि लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जाए।

World Asthma Day 2023: हर साल मई के पहले मंगलवार को वर्ल्ड अस्थमा डे World Asthma Day मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद था कि लोगों को अस्थमा के प्रति जागरूकता किया जाए। इस साल ये दिन आज यानी 2 मई को मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाने की शुरुआत साल 1993 से हुई थी।

अस्थमा एक ऐसी बीमारी है जो फेफड़ों से जुड़ी होती है, इस बीमारी में मरीज की सांस की नली में सूजन आ जाती है इसलिए उसे सांस लेने में दिक्कत होती है। इस बीमारी के होने पर व्यक्ति को खांसी-जुकाम आदि समस्या होने लगती है।

जब हवा में प्रदूषण बढ़ जाता है तो अस्थमा के मरीजों की परेशानी भी बढ़ जाती है। प्रदूषण ज्यादा होने पर धूल के कण नाक के जरिए बॉडी में चले जाते हैं और फेफड़ों में जमा होने लगते हैं। ऐसे में अस्थमा के मरीज को बहुत ज्यादा परेशानी होती है। आइये जानते हैं, कब मनाते हैं अस्थमा दिवस, क्या है इस दिन का इतिहास और महत्व साथ ही इस साल 2023 अस्थमा दिवस की थीम क्या है।

कब मनाया जाएगा अस्थमा दिवस? World Asthma Day 2023

आपको बता दें कि पूरी दुनिया में हर साल मई महीने के पहले मंगलवार को अस्थमा दिवस मनाया जाता है। इस साल 2023 में 2 मई को अस्थमा दिवस मनाया जा रहा है। क्योंकि 2 मई को साल 2023 का पहला मंगलवार पड़ रहा है।

क्या है अस्थमा दिवस का इतिहास?

अस्थमा दिवस मनाने की शुरुआत साल 1993 में हुई थी। इस दिन को पहली बार ग्लोबल इनिशिएटिव फॉर अस्थमा (GINA) ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के सहयोग से इस दिन को मनाया था। उसके बाद साल 1998 में 35 से अधिक देशों में अस्थमा दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पता हो कि यह महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्वास्थ्य दिवसों में से एक खास दिवस है।

साल 2023 की विश्व अस्थमा दिवस की थीम

हर साल अस्थमा दिवस की अलग थीम होती है। इस साल विश्व अस्थमा दिवस के लिए एक खास थीम तय की गयी है। आपको बता दें कि अस्थमा दिवस 2023 की थीम है, ‘अस्थमा केयर फॉर ऑल’। इस थीम का उद्देश्य है, अस्थमा से होने वाली मौतों और मरीजों की बढ़ती संख्या को कम करने के लिए सभी को समुचित इलाज उपलब्ध कराने के लिए प्रोत्साहित करना है ।

Latest

Don't miss

Redmi Note 12 5G की कीमत हुई कम, ऑफर्स जानकर आप भी कहेंगे- वाह जी-वाह!

Redmi Note 12 5G Price Cut: रेडमी नोट 12 5जी सीरीज को भारत में जनवरी 2023 में लॉन्च किया गया था। इस सीरीज में...

Gulab Jamun Recipe: मीठा खाने के हैं शौकीन? घर पर ऐसे बनाएं ब्रेड के परफेक्ट गुलाब जामुन, आसान है रेसिपी

Gulab Jamun Recipe: गुलाब जामुन (Gulab Jamun) का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। वैसे तो ये किसी भी हलवाई की...

10 सेकंड में 100 kmph की स्पीड, 2 लाख की इस बाइक को 6000 रुपये में लेकर हो जाएं फुर्र

Yamaha Bikes: यामाहा का नाम आते ही हमारे जहन में हाई स्पीड और डैशिंग लुक्स वाली बाइक का ख्याल आता है। कंपनी की एक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here