---विज्ञापन---

Late Night Dinner Disadvantages: लेट नाइट खाना खाने से करें परहेज, हो सकती हैं ये परेशानियां

Late Night Dinner Disadvantages: आजकल के बिजी लाइफस्टाइल (Busy Lifestyle) के चलते कई लोग लेट नाइट में खाना खाते हैं। लेकिन कई लोग ऐसे हैं जो लेट नाइट खाना खाने को फैशन समझते हैं। अगर आपको पता नहीं है तो हम आपको बता दें कि नियमित रूप से लेट नाईट खाना खाने से आप कई […]

Late Night Food Disadvantages
Late Night Food Disadvantages

Late Night Dinner Disadvantages: आजकल के बिजी लाइफस्टाइल (Busy Lifestyle) के चलते कई लोग लेट नाइट में खाना खाते हैं। लेकिन कई लोग ऐसे हैं जो लेट नाइट खाना खाने को फैशन समझते हैं। अगर आपको पता नहीं है तो हम आपको बता दें कि नियमित रूप से लेट नाईट खाना खाने से आप कई परेशानियों को दावत दे रहे हैं। हालांकि आप कभी-कभार ऐसा करते हैं तो कोई चिंता की बात नहीं हैं।

 

हेल्थ एक्सपर्ट्स (Health Experts) की मानें तो हमें 8 बजे से पहले खाना खा लेना चाहिए। लेकिन यदि हम उसके बाद खाना खाते हैं और फिर सीधा सोने के लिए चले जाते हैं तो ये आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसकी वजह से बॉडी में मेटाबॉलिज्म (Metabolism) धीमी गति से कार्य करता है और यह कई बीमारियों के होने की संभावना बढ़ जाती ह। आइए जानते हैं की लेट नाइट खाना खाने से सेहत को कौन-कौन से नुकसान होते हैं।

अभी पढ़ें –Home Remedies for Toothache: दांत में हो गई है कैविटी, तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे मिलेगा जल्द आराम

वजन बढ़ना

गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल से सबसे पहले हमारी हेल्थ प्रभावित होती है। दरअसल ऐसे में सबसे अधिक वजन बढ़ने की परेशानी होने लगती है। बता दें कि इसकी सबसे बड़ी वजह,समय पर खाना ना खाना है। ऐसा इसलिए क्योंकि देर रात खाना खाने से मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। दरअसल जब हम देर रात को खाना खाते हैं और तुरंत सोने के लिए चले जाते हैं तो इससे कैलोरी बर्न नहीं हो पाती। और इस वजह से तेजी से वजन बढ़ता है और हम मोटापे का शिकार हो जाते हैं।

 

ब्लड प्रेशर बढ़ना

जब हम देर रात को खाना खाते हैं और बिना टहले सो जाते हैं तो इससे ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या बढ़ जाती है। खाना खाकर तुरंत सोने से हाई ब्लड प्रेशर का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए हमेशा समय पर खाना खाकर थोड़ी देर जरूर टहलें और फिर सोने के लिए जाएं।

अभी पढ़ें –Health tips: सर्दी में अखरोट क्यों खाना चाहिए…क्या फायदे हैं…जानें कब, कैसे और कितनी खाएं

पाचनतंत्र खराब होना

अक्सर हेल्थ एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि, समय से खाना खा लेना चाहिए। क्योंकि जब हम लेट खाना खाते हैं और फिर बिना टहले तुरंत सो जाते हैं तो इससे हमारा खाना पच नहीं पाता और उसकी वजह से पेट में कब्ज, गैस आदि की समस्या पैदा हो जाती है। अगर अपने पाचन तंत्र को बेहतर रखना चाहते हैं तो खाना समय पर खाएं और सेहत को दुरुस्त रखें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। कोई उपाय या नुस्खे को अपनाने से पहले चिकित्सीय परामर्श जरूर लें। e24Bollywood वेबसाइट किसी भी तरह की चिकित्सीय सलाह की पुष्टि नहीं करता है।

यहाँ पढ़िए हेल्थ & वेलनेस  से जुड़ी ख़बरें

First published on: Jan 09, 2023 11:48 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.