---विज्ञापन---

Periods Pain: पीरियड्स में असहनीय दर्द को न करें नजरअंदाज, इन बातों का रखें ख्याल

Periods Pain: महिलाओं को पीरियड्स में दर्द होना आम है। लेकिन कुछ महिलाओं को पीरियड्स में असहनीय दर्द होता है। पीरियड्स के दौरान महिलाओं को पेट में, कमर में और पैरों के साथ पूरे बदन में दर्द होता है। वैसे तो इसके लिए आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। लेकिन अगर आपको इस […]

periods pain relief, how to reduce period pain, how to reduce period pain at home, , how to stop period pain forever, period pain medicine
periods pain

Periods Pain: महिलाओं को पीरियड्स में दर्द होना आम है। लेकिन कुछ महिलाओं को पीरियड्स में असहनीय दर्द होता है। पीरियड्स के दौरान महिलाओं को पेट में, कमर में और पैरों के साथ पूरे बदन में दर्द होता है। वैसे तो इसके लिए आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। लेकिन अगर आपको इस समय हद से ज्यादा दर्द होता है, तो इसे बिलकुल भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। पीरियड्स में असहनीय दर्द के पीछे कई गंभीर वजह हो सकती हैं। ऐसे में आप इस दर्द को नजरअंदाज न करें। आइये जानते हैं क्यों होता है दर्द इसका इलाज क्या है से लेकर सब कुछ…

आखिर क्यों होता है? (Periods Pain)

आपको बता दें, पीरियड्स में दर्द प्रोस्टाग्लैंडिंस नामक एक रसायन या यू कहें कि हार्मोन की वजह से होता है। इस समय गर्भाशय के ऊतक प्रोस्टाग्लैंडिंस का उत्पादन करते हैं। इस दौरान मांसपेशियों में सिकुड़न आने लगती है। जिसकी वजह से हमारे पेट और कमर में दर्द होता है। डॉक्टरों के मुताबिक पीरियड्स में दर्द होना आम है। इस समय महिलाएं मासिक धर्म के दौरान दर्द और परेशानी का अनुभव करती हैं। हालांकि, बहुत ज्यादा दर्द होना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। पीरियड्स के दौरान दर्द हद से ज्यादा है तो आपको किसी डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें: Stomach Pain: पेट दर्द में अपनाएं ये घरेलू नुस्के, तुरंत मिलेगा आराम

आपको कब होनी चाहिए इसकी चिंता?

  • आपके पीरियड क्रैम्प बहुत ज्यादा असहनीय हैं।
  • आपको पीरियड्स के दौरान हद से ज्यादा दर्द हो रहा हैं।
  • अगर आपको एक महीने में दो बार पीरियड्स होते हैं।
  • अगर आपको पीरियड्स 4 से 5 दिन होने की जगह 10 से 12 दिन हो रहे हैं।
  • अगर आपको पीरियड्स बहुत कम दिन होते हैं, तो ये भी चिंता का विषय है।

क्या है इसके पीछे का कारण?

अगर आपको पीरियड्स में बहुत ज्यादा तकलीफ देने वाले क्रैम्प हो रहे हैं, तो इसके पीछे का कारण आपकी कोई पुरानी बीमारी हो सकती है। जो समय के साथ बढ़ती जाती है। जिसकी वजह से पीरियड्स में दर्द बहुत होता है।

पीरियड्स के दौरान क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? (What to eat during periods)

पत्तेदार सब्जियां

पीरियड्स के दौरान ब्लीडिंग होने से खून की कमी हो जाती है और खून की कमी होने से शरीर में आयरन की कमी होने लगती है जिसके लिए आपको हरी पत्तेदार सब्जियां खानी चाहिए।

चॉकलेट

डार्क चॉकलेट में मैग्नीशियम और फाइबर होता है। इससे दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है।

कैल्शियम फूड्स

कैल्शियम न केवल मासिक धर्म की ऐंठन को कम करने में मदद करता है बल्कि ये मूड और थकान जैसे पीएमएस लक्षणों को भी कम कर कर सकता है। कैल्शियम वाले फूड्स के लिए दूध, पनीर और दही को अपनी डाइट में शामिल करें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। कोई उपाय या नुस्खे को अपनाने से पहले चिकित्सीय परामर्श जरूर लें। e24Bollywood वेबसाइट किसी भी तरह की चिकित्सीय सलाह की पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Feb 16, 2023 10:22 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.