---विज्ञापन---

Green Outfit Idea: सावन में हरी साड़ी पहन दिखेंगी हसीन, इन एक्ट्रेस से लें इंस्पिरेशन

Green Outfit Idea: 4 जुलाई 2023 से सावन का महीना शुरू हो रहा है जो बहुत ही सुहाना होता है। बारिश होने की वजह चारों तरफ हरियाली बिखरी होती है जो आंखों को सुकून देती है। इस महीने में महिलाएं हरे रंग के कपड़े और चूड़ियां पहनना पसंद करती हैं। अगर आप भी हरे आउटफिट […]

Green Outfit Idea, Sawan Best Outfit, Fashion, Lifestyle

Green Outfit Idea: 4 जुलाई 2023 से सावन का महीना शुरू हो रहा है जो बहुत ही सुहाना होता है। बारिश होने की वजह चारों तरफ हरियाली बिखरी होती है जो आंखों को सुकून देती है। इस महीने में महिलाएं हरे रंग के कपड़े और चूड़ियां पहनना पसंद करती हैं।

अगर आप भी हरे आउटफिट पहनकर सावन को खास बनाना चाहते हैं तो इन एक्ट्रेस से इंस्पिरेशन ले सकते हैं। जब आप लेटेस्ट और और स्टाइलिश ग्रीन लुक में सबके सामने आएंगी तो वो आपकी तारीफ करे बिना रह नहीं पाएंगे।

अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari)       

अगर आप सावन के महीने में हरे रंग के कपड़े पहनकर कूल लुक चाहते हैं तो अदिति राव हैदरी के इस लुक को अपने लिए रीक्रिएट कर सकती हैं। इस फ्लोरल आउटफिट में अदिति बहुत ही हसीन लग रही हैं।

Aditi Rao Hydari

उन्होंने लुक को कंप्लीट करने के लिए ओपन हेयर और हैवी इयररिंग्स कैरी किये हुए हैं।

कटरीना कैफ (Katrina Kaif)

एक्ट्रेस कटरीनी कैफ अपने लुक के चलते अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। उन्हें कई बार एथनिक लुक में देखा जा चुका है जिसमें वो बला की खूबसूरत लगती हैं।

Katrina Kaif

अगर आप सावन के महीने में ग्रीन कलर की साड़ी पहनना चाहती हैं तो कटरीना के इस साड़ी लुक से टिप्स ले सकती हैं। उन्होंने डबल शेड की नेट साड़ी पहनी हुई है और अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए हैवी आई मेकअप किया हुआ है। आप किसी पार्टी में जाने के लिए भी उनके इस लुक को ट्राई कर सकती हैं।

आलिया भट्ट (Alia Bhatt)

बॉलीवुड की चुलबुली अदाकारा आलिया भट्ट अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने ग्रीन कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में फोटो शेयर की है जिसमें वो अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

Alia Bhatt

अगर आप भी किसी पार्टी में जाने के लिए ग्रीन आउटफिट पहनना चाहती हैं तो आलिया के इस लुक से आइडिया ले सकते हैं।

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra)   Green Outfit Idea

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने इस फोटो में ग्रीन कलर की शिमरी ड्रेस पहनी हुई है जो बहुत ही अच्छी लग रही हैं।

Parineeti Chopra

अगर आप कॉलेज या ऑफिस जाने के लिए इस लुक को रिक्रिएट करेंगी तो सभी आपकी तारीफ करेंगे।

First published on: Jun 27, 2023 02:36 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.