---विज्ञापन---

Beauty Tips: लिपस्टिक लगाते समय रखें इन बातों का ध्यान मिलेगा गॉर्जियस लुक

Beauty Tips: लिपस्टिक के बिना हर लड़की का मेकअप अधूरा रहता है। ऑफिस जाना हो या किसी पार्टी में लिपस्टिक के बिना उनका लुक पूरा नहीं होता। लाइट मेकअप में भी लिपस्टिक लगाने से चेहरे पर एक अलग ही ग्लो आ जाता है। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आप इसे सही तरीके से अप्लाई […]

Beauty Tips, How To Apply Lipstick, Correct Way To Apply Lipstick In Hindi, Beauty Tips,

Beauty Tips: लिपस्टिक के बिना हर लड़की का मेकअप अधूरा रहता है। ऑफिस जाना हो या किसी पार्टी में लिपस्टिक के बिना उनका लुक पूरा नहीं होता। लाइट मेकअप में भी लिपस्टिक लगाने से चेहरे पर एक अलग ही ग्लो आ जाता है। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आप इसे सही तरीके से अप्लाई करें। वरना आपका मेकअप लुक बर्बाद भी हो सकता है।

आज का आर्टिकल उन लोगों के लिए ही है जिन्हें सही तरीके से लिपस्टिक अप्लाई करनी नहीं आती। अगर आप हमारे बताए टिप्स के अनुसार लिपस्टिक लगाएं तो होंठ ना तो ड्राई दिखेंगे और ना ही ज्यादा ग्लोसी। आइए आपको बताते हैं लिपस्टिक लगाने का सही तरीका।

यह भी पढ़ें: सांवले रंग वाली महिलाएं ट्राई करें ये लिपस्टिक शेड, दिखेंगी बेहद खूबसूरत

1. सबसे पहले लिप बाम करें अप्लाई      Beauty Tips

जब आप अपने होंठों पर लिपस्टिक लगाएं तो इस बात का ध्यान रखें कि सबसे पहले अपने लिप्स पर लिप बाम अप्लाई कर लें।

Beauty Tips

इससे वो सॉफ्ट और शाइनी रहेंगे। साथ ही लिपस्टिक भी अच्छे से लगेगी।

2. इस तरह अप्लाई करें लिपस्टिक

जब आप लिपस्टिक लगाएं तो इस बात का ध्यान रखें कि हमेशा लिप्स के बीच वाले हिस्से से लिपस्टिक लगाने की शुरुआत करें। अगर आप किनारे से लगाना

Beauty Tips
शुरू करेंगे तो वो फैल जाती है और इस से आप के लिप्स की शेप भी अच्छी नहीं दिखती।

3. मैट लिपस्टिक लगाते समय रखें इस बात का ध्यान

मैट लिपस्टिक लगाने से पहले आप लिप बाम जरूर लगाएं इससे वो जल्दी हटेगी नहीं। इसके साथ ही इसे किसी ब्रश से नहीं बल्कि डायरेक्ट अप्लाई करें।

Beauty Tips

दरअसल ये ब्रश पर चिपक जाती है जो आसानी से नहीं निकलती ऐसे में ब्रश को साफ करने में बहुक मशक्कत करनी पड़ती है।

4. लिप्स पर करें डबल कोटिंग

आपने देखा होगा कि कई सारे लिपस्टिक शेड बहुत ही ज्यादा ड्राई होते हैं। ऐसे में आप इनका एक कोट लगाती हैं तो लिप्स सूखे लगते हैं। इसी के चलते लिपस्टिक के हमेशा दो ही कोट लगाएं।

Beauty Tips

 

 

पहला कोट लगाकर इस पर टिशू रखें और हल्का सा प्रेस करें। अब दूसरी बार लिपस्टिक को लिप्स पर अप्लाई करें।

5. सही शेड का करें चुनाव

आप अपने स्किन टोन और आउटफिट के कलर के हिसाब से ही लिपस्टिक शेड चुनें।

Beauty Tips

अगर आप किसी भी ड्रेस के साथ कोई भी शेड लगा लेते हैं तो ये कई बार बहुत ही भद्दा लुक देता है।

यह भी पढ़ें:  ईद पर चाहती हैं खास लुक तो ऐसे करें मेकअप, टिक जाएंगी सभी की नजरें

6. क्वालिटी का रखें ध्यान    Beauty Tips

हमारे लिप्स बहुत ही कोमल होते हैं। ऐसे में अगर हम सस्ती क्वालिटी की लिपस्टिक अप्लाई करते हैं तो इससे वो काले पड़ने लगते हैं।

Beauty Tips

ऐसे में जरूरी है कि आप अच्छी क्वालिटी की ही लिपस्टिक अप्लाई करें।

First published on: Jun 27, 2023 03:59 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.