Rutuja Bagwe: ‘उड़ारियां’ फेम अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी की जोड़ी ऑनस्क्रीन और ऑफ स्क्रीन फैंस को बहुत पसंद आती है। इस जोड़ी को बिग बॉस हाउस में लोगों ने खूब पसंद किया था। बिग बॉस 16 के बाद से ही इनकी दोस्ती को प्यार का नाम मिल गया है और आए दिन दोनों के करीबियों के चर्चे होते रहते हैं। मगर इस बीच ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि अंकित गुप्ता अपनी को-स्टार रुतुजा बागवे को डेट कर रहे हैं। प्रियंका के अलावा किसी और एक्ट्रेस के साथ अपना नाम जोड़ने पर खुद अंकित गुप्ता ने सफाई भी दी है। अंकित के साथ रुतुजा बागवे का नाम जोड़ने पर फैंस के बीच खलबली मच गई है कि आखिर रुतुजा बागवे कौन है? तो चलिए आज हम रुतुजा बागवे के बारे में आपको बताते हैं।
कौन हैं रुतुजा बागवे?
मराठी फिल्मों और टेलीविजन में अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ने वाली रुतुजा बागवे अब हिंदी टेलीविजन की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। रुतुजा बागवे ने मराठी दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है और अब वो मराठी इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम बन चुकी हैं।रुतुजा बागवे ने कई मराठी टीवी शोज और फिल्मों में काम किया है और लोगों ने उन्हें खूब सराहा भी है। रुतुजा बागवे को ‘चंद्र आहे साक्षिला’ में अपने रोल के लिए पॉपुलर हैं। रुतुजा बागवे अपकमिंग सीरियल ‘माटी से बंधी डोर’ में लीड रोल में नजर आने वाली हैं और इस शो में उनके साथ एक्टर अंकित गुप्ता लीड रोल में हैं। शो के लिए दोनों ने फर्स्ट प्रोमो भी शूट कर लिया है, जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थीं। उसके बाद से ही इन दोनों के डेटिंग के चर्चे होने लगे हैं।
#AnkitGupta and #RutujaBagwe starrer "Maati Se Bandhi Dor" all set to premiere soon, first glimpses of leads is out! The promo will be based on Movie "Mother India", Ankit's character name is Ranvijay ; Rutuja's character name is Vajayanti! @GossipsTv pic.twitter.com/VmtwsJGTpO
— GossipsTv(GTv) (@GossipsTv) April 30, 2024
क्लासिकल डांसर हैं रुतुजा बागवे
एक बेहतरीन एक्टर होने के अलावा रुतुजा बागवे ने क्लासिक डांस भी सीखा हुआ है और वो गणित में ग्रेजुएट भी हैं। उन्होंने साल 2008 में मराठी शो ‘ह्य गोजिरवान्या घरात’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। फिल्मों के अलावा वो अपने फैंस से सोशल मीडिया के जरिए भी जुड़ी रहती है और उनके अच्छे खासे इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स भी हैं। इंस्टाग्राम पर आप रुतुजा बागवे के एक से बढ़कर एक तस्वीरें देख सकते हैं।
रिलेशनशिप में हैं अंकित गुप्ता
प्रियंका चाहर चौधरी के साथ अक्सर ही अंकित गुप्ता की शादी तक की खबरें सामने आती रहती हैं, मगर पहली बार एक्टर का नाम किसी और एक्ट्रेस के साथ जोड़ा जा रहा है। ऐसे में हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अंकित गुप्ता से इस बारे में सवाल पूछा गया तो एक्टर ने कहा, ‘मैं मैंने सिर्फ उसके प्रोमो शूट किया है और मेरे पास तो रुतुजा बागवे का नंबर तक नहीं है। मैं उसके साथ रिलेशनशिप में कैसे हो सकता हूं जब मैं पहले से ही रिलेशनशिप में हूं..।’
" how can I have relationship with Rutuja when I m already in relationship" …
Ohh Bhai ladka khud bol diya aur chup ho geya 🤣….. #PriyankaChaharChoudhary #AnkitGupta #PriyAnkit pic.twitter.com/EPcmuOnKzt
— 🦋Arpita🦋 (@ArpiArpi19) May 7, 2024
प्रियंका संग रिश्ते पर लगाई मुहर!
अंकित गुप्ता का ये कहना है कि वो रिलेशनशिप में है, उनके फैंस को खुश कर दिया है। भले ही एक्टर ने ये बात साफ नहीं किया है कि वो किसके साथ रिलेशनशिप में है। मगर फैंस खुद ही ये कयास लगाने लगे है कि वो अपनी ‘उड़ारियां’ को-स्टार प्रियंका चाहर चौधरी के साथ रिश्ते में हैं। गॉसिप गलियारों में दोनों के रिलेशनशिप के चर्चे होते रहते हैं, लेकिन ये दोनों हमेशा एक-दूसरे को अपना दोस्त बताते है। अब अंकित ने बातों ही बातों में अपने सिंगल ना होने की बात को कबूल कर ली है और हो सकता है जल्द ही अंकित और प्रियंका अपना रिश्ता भी ऑफिशियल कर देंगे।
यह भी पढ़ें: क्या ‘बहू हमारी रजनीकांत’ बनी एकता कपूर की नई ‘नागिन’, रिवील हुए लुक से मिले संकेत