---विज्ञापन---

ये 5 हीरोइनें जिन्हें पतियों की वजह से सुनने पड़े ताने, किसी ने कहा कालू तो किसी ने कहा लव जिहाद!

Tv Actress Trolled Husband Looks: टीवी की कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जिनको ना सिर्फ बॉडी शेमिंग झेलनी पड़ी है बल्कि वे अपने पति के लुक्स के कारण भी खूब ट्रोल हुई हैं। जानें, ऐसी 5 एक्ट्रेस के बारे में।

Tv Actress Trolled Husband Looks
Tv Actress Trolled Husband Looks

Tv Actress Trolled Husband Looks: टीवी इंडस्ट्री की कई ऐसी बहुएं हैं जो शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। किसी ने बिजनेसमैन से शादी की है तो किसी ने एक्टर से, तो किसी ने अपने बचपन के प्यार से। लेकिन बहुत सी एक्ट्रेस ऐसी भी हैं जिन्हें अपने पतियों के लुक्स की वजह से ट्रोल किया गया और ताने सुनने पड़े। जानें, क्या है मामला।

आरती सिंह

हाल ही में टीवी एक्ट्रेस, गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक की छोटी बहन आरती सिंह की बिजनेसमैन दीपक चौहान से शादी हुई है। दीपक का सांवले रंग की वजह से खूब मजाक उड़ाया गया।

मोहिना सिंह

टीवी एक्ट्रेस मोहिना सिंह अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं और अपने दोनों बच्चों के साथ मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। लेकिन जब 2019 में अपने टीवी करियर को अलविदा कह मोहिना सिंह ने जब पॉलिटिशियन फैमिली से ताल्लुक रखने वाले सुयश रावत से शादी की तो उनके फैंस को बहुत हैरानी हुई। सुयश के गंजेपन की वजह से उन्हें खूब ट्रोल किया गया था।

देवोलीना भट्टाचार्य

देवोलीना भट्टाचार्य के पति के लुक्स और धर्म दोनों ही ट्रोलिंग की वजह बने थे। 2022 में देवोलीना ने जिम ट्रेनर शाहनवाज शेख के साथ शादी की थी। तभी से ही ट्रोल हो रही हैं। देवलीना के पति को ना सिर्फ उनके रंग बल्कि उनके धर्म की वजह से भी ट्रोल किया गया। यहां तक कि उनकी शादी को लव-जिहाद का नाम भी दे दिया गया था।

नेहा पेंडसे

नेहा पेंडसे के पति शार्दुल सिंह ब्यास को भी मोटा और तलाकशुदा जैसे ताने दिए गए। 2020 में नेहा ने शार्दुल सिंह के साथ शादी की थी। आपको बता दें, नेहा के पति शार्दुल की यह तीसरी शादी है।

दिव्या अग्रवाल

दिव्या अग्रवाल ने अपने ब्रेकअप के बाद रेस्टोरेंट ऑनर अपूर्व पड़गांवकर से शादी की। दिव्या अपने दूल्हे राजा अपूर्व की वजह से काफी ट्रोल हुईं थीं। अपूर्व के स्किन कलर का ट्रोलर्स ने खूब मजाक बनाया था। बहुत से लोगों ने यह भी कहा कि दिव्या ने पैसों की वजह से अपूर्व से शादी की है।

ये भी पढ़ें: सपना चौधरी ने दी स्टेज तोड़ परफॉर्मेंस, कंट्रोल ना कर पाया ताऊ, हो रखा है हर जगह बवाल!

First published on: May 08, 2024 03:57 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.