Thursday, 2 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Sunjay Kapur की प्रार्थना सभा में शामिल होंगी एक्स वाइफ Karisma Kapoor, सैफ-करीना हुए दिल्ली रवाना

Sunjay Kapur Prayer Meet: दिल्ली में आज संजय कपूर के लिए प्रेयर मीट रखी गई है, जिसमें शामिल होने के लिए उनकी पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों और करीना कपूर और सैफ अली खान के साथ मुंबई से निकल गई हैं।

---विज्ञापन---

Sunjay Kapur Prayer Meet
संजय कपूर की प्रेयर मीट (Image Credit: social media)

Sunjay Kapur Prayer Meet: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर अब हमारे बीच नहीं रहे हैं, उनका 12 जून को निधन हो गया है। संजय कपूर का 19 जून को दिल्ली में अंतिम संस्कार किया गया था और आज उनकी प्रेयर मीट रखी गई है। करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुई है, उनका एयरपोर्ट से वीडियो सामने आया है। इस मुश्किल की घड़ी में करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों के साथ-साथ एक्स हस्बैंड की फैमिली के साथ हर पल खड़ी नजर आई हैं।

यह भी पढ़ें: Tushar Ghadigaonkar Death की वजह आई सामने, पुलिस जांच में बड़ा खुलासा

---विज्ञापन---

दिल्ली रवाना हुईं करिश्मा कपूर

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर व्हाइट सूट सलवार में मुंबई में एयरपोर्ट में स्पॉट हुई हैं, जहां उनके साथ बेटी समायरा और बेटे कियान भी सफेद कपड़ों में दिखे हैं। दिल्ली के लिए रवाना होते करिश्मा अपनी बेटी और बेटे का पूरा ख्याल रखती दिखी हैं, उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---

सैफ-करीना का मिला साथ

करिश्मा कपूर और उनके बच्चों के साथ सैफ अली खान और करीना कपूर भी दिल्ली में संजय कपूर की प्रेयर मीट का हिस्सा बनने के लिए रवाना हुए हैं। 19 जून को भी करीना अपनी बहन करिश्मा के साथ उनके पूर्व पति संजय के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुई थीं। उस दौरान करीना और सैफ उनके बच्चों को संभालते भी दिखाई दिए थे।

---विज्ञापन---

अंतिम संस्कार में बच्चों का बनीं सहारा

अपने पिता की अंतिम क्रिया को करते हुए कियान काफी ज्यादा टूट गए थे। उस समय करिश्मा अपने बेटे के साथ हर पल मौजूद थीं और उनको संभाल रही थीं। करिश्मा कपूर और संजय कपूर के एक बेटा और बेटी हैं, जो अपने पिता के काफी क्लोज थे। ऐसे में अचानक दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ जाने से उनको गहरा सदमा लगा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: म्यूजिक वीडियो में रैपर ने कर दी शर्मनाक हरकत, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने पर भड़के लोग

First published on: Jun 22, 2025 01:46 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola