---विज्ञापन---

Sunil Grover: कभी रोटी तो कभी भुट्टा भूनते दिखाई दिए सुनील ग्रोवर, फैंस ने जमकर उड़ाया कॉमेडियन का मजाक

Sunil Grover: कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्टर ठेले पर बैठकर भुट्टा भूनते नजर आ रहे हैं। वीडियो पर फैंस जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। सुनील ग्रोवर का वीडियो वायरल (Sunil Grover) कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर भले ही टीवी […]

Sunil Grover
Sunil Grover

Sunil Grover: कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्टर ठेले पर बैठकर भुट्टा भूनते नजर आ रहे हैं। वीडियो पर फैंस जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

सुनील ग्रोवर का वीडियो वायरल (Sunil Grover)

कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर भले ही टीवी से दूर हो लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वो फैंस के बीच में काफी एक्टिव हैं। इन्ही फैंस के लिए वे अक्सर फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। अब अपने लेटेस्ट वीडियो में वो भुट्टा भूनते नजर आ रहे हैं जिसे देख फैंस अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं।

ठेले पर भुट्टा भूनते दिखे सुनील

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें सुनील ग्रोवर एक रेहड़ी लगाए दिख रहे हैं। इस रेहड़ी में फ्रूट्स भी हैं और छल्लियां भी हैं। वहीं भुट्टे भूनने के लिए चूल्हा भी है। बस इसी चूल्हे में बड़ा दिल लगा कर सुनील ग्रोवर भुट्टे भूनते दिखाई दिए। वीडियो में सुनील ग्रोवर सिर पर गमछा लिए, घुटने उठाए बैठे दिख रहे हैं और भुट्टे सेकते और उन्हें पंखी करते दिख रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में सुनील ग्रोवर ने लिखा- नए मिशन की तलाश में हूं।

ये भी पढ़ेंः फिल्मों से ब्रेक लेते ही बदल गया सामंथा रुथ प्रभु का लुक, दंग रह गए फैंस

फैंस ने की कमेंट की बरसात

बस फिर क्या था जैसे ही एक्टर ने ये वीडियो पोस्ट किया वैसे ही फैंस के कमेंट की बौछार होने लगी। लोग तरह-तरह के कमेंट करते नजर आए। कुछ ने जहां इस वीडियो को लाइक किया तो वहीं कुछ लोग इस पर उनका मजाक भी उड़ाते दिखाई दिए। एक ने पूछा भाई कब आओगे नए प्रोजेक्ट के साथ आपका इंतजार हो रहा है टीवी पर, तो किसी ने सुनील से कहा- सर आपका वेट करते करते थक गए अब तो कपिल शर्मा के शो पर आ जाओ। बात करें एक्टर के वर्क फ्रंट की तो वे जल्द ही शाहरुख खान की फिल्म जवान में नजर आने वाले हैं।

अभी पढ़ें – बॉलीवुड से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jul 24, 2023 06:59 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.