फरहान अख्तर की ‘डॉन 3’ की कास्ट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। कियारा आडवाणी के मूवी से किनारा करते ही मुंज्या एक्ट्रेस की एंट्री मूवी में हो गई है। अब रणवीर सिंह के साथ शरवरी वाघ रोमांस करती नजर आएंगी। कियारा के किनारा करते ही फैंस नई एक्ट्रेस के नाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब फाइनली उनका इंतजार खत्म हो गया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि रणवीर के साथ शरवरी की जोड़ी कैसी लगने वाली है?
यह भी पढ़ें: तीन भाषाओं में शूट, 50 दिन में पूरी हुई फिल्म, जानिए ‘मुंबई एक्सप्रेस’ का अनोखा अंदाज
शरवरी वाघ की एंट्री
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार ‘डॉन 3’ में कियारा की जगह शरवरी वाघ ने ले ली है। हालांकि अभी तक फिल्म के मेकर्स ने इस पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं की है। वहीं शरवरी के फैंस इस खबर से काफी खुश नजर आ रहे हैं। शरवरी पहली बार रणवीर सिंह के साथ रोमांस करती नजर आएंगी।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
कियारा ने क्यों किया था किनारा?
वहीं कियारा आडवाणी पहले मूवी की लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आने वाली थीं। एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी की वजह से मूवी से किनारा कर लिया। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर की थी। वहीं तभी से डॉन 3 का इंतजार कर रहे फैंस को दूसरी एक्ट्रेस के नाम का बेसब्री से इंतजार था।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
शाहरुख की जगह रणवीर सिंह होंगे ‘डॉन’
बता दें ‘डॉन 3’ को फरहान अख्तर डायरेक्ट करने वाले हैं। पहले ‘डॉन’ और ‘डॉन 2’ में शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी नजर आ चुकी है। अब ‘डॉन 3’ में शाहरुख की जगह रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा की जगह शरवरी वाघ नजर आने वाले हैं। दोनों की जोड़ी को देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।
यह भी पढ़ें: Jaat से पहले इन 5 फिल्मों की रिलीज के बाद भी हो चुका विवाद, फिर भी बनी ब्लॉकबस्टर