Thursday, 16 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Jaat से पहले इन 5 फिल्मों की रिलीज के बाद भी हो चुका विवाद, फिर भी बनी ब्लॉकबस्टर

सनी देओल की 'जाट' मूवी से विवादों में घिर गई है। इससे पहले भी 5 मूवीज ऐसी हैं जो विवादों में घिरी, लेकिन इसके बाद भी वो ब्लॉकबस्टर रहीं। आइए आपको भी बताते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी मूवीज शामिल हैं?

---विज्ञापन---

सनी देओल की ‘जाट’ मूवी पर रिलीज के 6 दिन बाद ही विवाद खड़ा हो गया है। हालांकि मूवी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। वहीं क्रिश्चियन समुदाय के लोगों ने मूवी पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा दिया है। इससे पहले भी कई मूवीज ऐसी हैं जिन पर रिलीज के बाद विवाद हो चुका है। हालांकि ये मूवीज ब्लॉकबस्टर रही हैं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर इस लिस्ट में कौन-कौन सी मूवीज शामिल हैं?

यह भी पढ़ें: Sunny Deol की Jaat पर विवाद क्यों? जानें रिलीज के 6 दिन बाद किस सीन पर बवाल

---विज्ञापन---

पद्मावत

संजय लीला भंसाली की इस मूवी पर भी काफी बवाल हो चुका है। यहां तक की विवाद के चलते मेकर्स को ‘घूमर’ गाना एडिट करना पड़ गया था। वहीं इस मूवी के नाम पर भी काफी घमासान मचा था। सीबीएफसी के आदेश के बाद इसका नाम चेंज करना पड़ा था। बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी ने 585 करोड़ की धमाकेदार कमाई की थी।

---विज्ञापन---

बाजीराव मस्तानी

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की इस मूवी पर मराठा समुदाय ने भी ऐतराज जताया था। उन्होंने बाजीराव और मस्तानी को पर्दे पर ठीक से न फिल्माने का आरोप लगाया था। वहीं उन्होंने ये भी आरोप लगाया था कि इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गई है। वहीं ये भी संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट की थी। साथ ही ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 356.2 करोड़ की कमाई की थी।

---विज्ञापन---

पीके

आमिर खान की पीके पर भी काफी बवाल हो चुका है। मूवी पर धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने के आरोप लगाए गए थे। हालांकि इन विवादों के बीच भी मूवी ने धमाकेदार कमाई कर ब्लॉकबस्टर की लिस्ट में अपनी जगह पक्की करवा ली थी। इस मूवी को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया था। पीके ने बॉक्स ऑफिस पर 792 करोड़ की कमाई की थी।

---विज्ञापन---

गोलियों की रासलीला: रामलीला

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की इस मूवी पर भी विवाद छिड़ा था। मूवी के नाम पर लोगों ने आपत्ति जताई थी। इसके बाद फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने इसका नाम भी बदल दिया था। वहीं मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 356 करोड़ की धमाकेदार कमाई की थी।

---विज्ञापन---

छावा

विक्की कौशल की ब्लॉकबस्टर मूवी छावा पर भी काफी विवाद हो चुका है। मूवी में दिखाए गए औरंगजेब के अत्याचारों पर लोग इतना भड़क गए थे कि वो सड़कों पर उतर आए थे और औरंगजेब की कब्र को उखाड़ फेंकना चाहते थे। हालांकि पुलिस ने मामले को शांत कराया। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 573.30 करोड़ का कलेक्शन किया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड का फेमस लव ट्रायंगल: जब लारा, केली और डीनो की अधूरी मोहब्बत ने बदली दोस्ती की तस्वीर

First published on: Apr 16, 2025 02:22 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola