---विज्ञापन---

कपूर खानदान की बहू होतीं आज Sara Ali Khan, सौतेली मां करीना को भी नहीं था कोई एतराज!

Sara Ali Khan Breakup: सारा अली खान आज कपूर खानदान की बहू होतीं। मगर उनकी मां को उनका सुपरस्टार के बेटे संग रिश्ता मंजूर नहीं था।

Sara Ali Khan breakup copy (1)
Sara Ali Khan breakup copy (1)

Sara Ali Khan Breakup: सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान (Sara Ali Khan) अपनी फिल्मों के अलावा पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। सैफ की लाडली का पिछले काफी टाइम से कार्तिक आर्यन के साथ ब्रेकअप की खबरों को लेकर आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं। मगर सारा के बारे में बहुत ही कम लोग ये बात जानते है कि इंडस्ट्री में आने से पहले ही सारा कपूर खानदान के चिराग को डेट कर चुकी हैं, लेकिन उनका वो रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया था।

7 साल पहले किया था डेट (Sara Ali Khan Breakup)

बताया जाता है कि सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान फिल्म इंडस्ट्री के एवरग्रीन एक्टर अनिल कपूर के घर की बहू बनने वाली थीं। जी हां, 7 साल पहले सारा एक्टर अनिल कपूर के बेटे हर्ष वर्धन कपूर को डेट कर रही थीं। सारा और हर्ष ने करीब 4 महीने तक एक-दूसरे को डेट किया था। इस रिश्ते से उनकी सौतेली मां करीना कपूर और पापा सैफ अली खान भी राजी थें।

अमृता थीं रिश्ते के खिलाफ? (Sara Ali Khan Breakup)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सारा अली खान की मां अमृता सिंह को हर्ष वर्धन कपूर के साथ अपनी बेटी का रिश्ता पसंद नहीं था। वो उन दोनों के रिलेशन के खिलाफ थीं। इतना ही नहीं अमृता ने अनिल कपूर से भी इनडायरेक्ट तरीके से इस बारे में बात की थी। सारा और हर्ष के रिश्ते को सैफ और करीना का सपोर्ट मिल रहा था। इस बात से भी अमृता बिल्कुल खुश नहीं थीं।

यह भी पढ़ें: Vicky Jain हुए Bigg Boss 17 से बेघर, क्या अब मजबूत होगा Ankita Lokhande का गेम? जानें क्या बोलता है E24 का पोल

हर्ष वर्धन ने दिया धोखा (Sara Ali Khan Breakup)

खबरों की मानें तो सारा अली खान के साथ रिश्ते में रहते हुए भी हर्ष वर्धन कपूर ने अपनी फोटोग्राफर दोस्त के साथ नजदीकियां बढ़ाई थी। हर्ष के अपनी दोस्त के साथ रिलेशन बनाने की बात जब सारा को मालूम चली थी। तब उन्होंने सुपरस्टार अनिल कपूर के बेटे से ब्रेकअप कर लिया था। उसके बाद सारा का नाम सुशांत सिंह राजपूत और कार्तिक आर्यन से भी जुड़ चुका है और कार्तिक संग अपने रिश्ते तो वो एक्सेप्ट भी कर चुकी हैं।

First published on: Jan 23, 2024 11:00 PM