---विज्ञापन---

Weekend ke war से पहले जान लें, कौन हो सकता है बाहर? बिग बॉस खबरी के ट्वीट से मिला संकेत

Bigg Boss 17 Samarth Jurel ELIMINATION: सलमान खान (Salman Khan) के फेमस टीवी शो ‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17) को देखने वालों की लिस्ट बहुत लंबी है। बीते कुछ दिनों से बिग बॉस के घर में तहलका मचा हुआ है। अब बिग बॉस के घर से एक चौंका देने वाली खबर आ रही है, […]

Bigg Boss 17 Samarth Jurel ELIMINATION
इमेज क्रेडिट: गूगल

Bigg Boss 17 Samarth Jurel ELIMINATION: सलमान खान (Salman Khan) के फेमस टीवी शो ‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17) को देखने वालों की लिस्ट बहुत लंबी है। बीते कुछ दिनों से बिग बॉस के घर में तहलका मचा हुआ है। अब बिग बॉस के घर से एक चौंका देने वाली खबर आ रही है, जिसे सुन फैंस शॉक्ड हो गए हैं। अगर आप भी इस शो को देखते हैं तो आपको भी झटका लग सकता है। जी हां, खबर आई है कि समर्थ जुरैल (Samarth Jurel) घर से बेघर हो गए हैं। ‘द खबरी’ ने अपने एक्स हैंडल पर इस बात की जानकारी फैंस संग शेयर की है।

यह भी पढ़ें: छोटे पर्दे की बड़ी बहू ने लंबा किसिंग सीन दे मचाई सनसनी

फैंस से लिए आई बुरी खबर  (Bigg Boss 17 Samarth Jurel ELIMINATION)

बिग बॉस 17 के घर में हर दिन कुछ न कुछ ऐसा होता रहता है, जो हैरान करने वाला होता है। अब बिग बॉस के फिनाले के दिन नजदीक आ रहे हैं, ऐसे में सभी को इंतजार है तो बस उस दिन का जिस दिन उन्हें बिग बॉस 17 का विनर मिलेगा।

इसी कड़ी में कंटेस्टेंट भी अब जी जान लगाकर खेल रहे हैं और फैंस के दिल में जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं। अभी वीकेंड का वार आया भी नहीं है, लेकिन उससे पहले ही एक ऐसी खबर आई है जिससे सभी को शॉक्ड लगा है।  ‘द खबरी’ के मुताबिक, समर्थ जुरैल बिग बॉस के घर से बेघर हो गए हैं।

इस हफ्ते कौन-कौन हुए थे नॉमिनेट?

दरअसल इस हफ्ते अरुण शेट्टी, आयशा खान, अभिषेक कुमार, मन्नारा, विक्की और मुनव्वर नॉमिनेट हुए थे। ऐसे में सभी को यही लग रहा था कि उन्हीं में से कोई एक घर से बेघर होगा। लेकिन जब समर्थ का पता चला कि वो घर से बेघर हो गए हैं तो कुछ को तो इस खबर पर यकीन ही नहीं हुआ।

अभिषेक को थप्पड़ मारना पड़ा महंगा  (Bigg Boss 17 Samarth Jurel ELIMINATION)

अब ये सो साफ हो गया है कि अभिषेक को थप्पड़ मारना समर्थ को महंगा पड़ा है। फैंस अभिषेक के साथ हुए इस बर्ताव की वजह से उसके साथ थे, क्योंकि जुरैल ने उसकी मेंटल हेल्थ को लेकर पोक किया था। हालांकि ये सच है कि समर्थ अच्छा खेल रहे थे, लेकिन सिर्फ एक गलती उन्हें भारी पड़ी।

इसी वजह से दर्शक समर्थ को नापसंद करने लगे और यही वजह है वो घर से बेघर हो गए। अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि, वो पब्लिक वोट से बाहर हुए हैं या नहीं। अब ये तो आपको और हमें एपिसोड के आने के बाद ही पता चलेगा कि इस बात में कितनी सच्चाई है।

First published on: Jan 12, 2024 10:51 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.