Thursday, 2 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

क्या तेरे नाम का लुक अब्दुल कलाम से इंस्पायर्ड? सलमान ने कपिल के शो में किया खुलासा, जानें और क्या बोले भाईजान

सलमान खान को हाल ही में कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के पहले एपिसोड में देखा गया। इस दौरान उन्होंने अपनी 'तेरे नाम' वाली हेयरस्टाइल के बारे में बताया।

---विज्ञापन---

salman khan The Great Indian Kapil Show Season 3
salman khan The Great Indian Kapil Show Season 3

नेटफ्लिक्स पर  के सीजन 3 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। इस सीजन के पहले ही एपिसोड में सलमान खान ने अपनी मौजूदगी से शो में चार चांद लगा दिए। शो के दौरान भाईजान ने अपने करियर से जुड़े कई मजेदार बातों को शेयर किया। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रहा उनका ‘तेरे नाम’ वाला हेयरस्टाइल, जिसे लेकर उन्होंने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या बोला है।

सलमान खान को कहां से मिला ‘तेरे नाम’ का हेयरस्टाइल 

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने कपिल शर्मा के शो में अपनी मौजूदगी से जबरदस्त रौनक ला दी है। उन्होंने अपने 36 साल के फिल्मी करियर के कई दिलचस्प किस्से साझा किए, जिनमें से एक किस्सा उनके मशहूर ‘तेरे नाम’ लुक से जुड़ा था। शो के दौरान होस्ट कपिल शर्मा से बातचीत करते हुए सलमान खान ने ‘तेरे नाम’ के अपने चर्चित लंबे बालों वाले लुक का राज खोला। सलमान ने बताया, “ये ‘तेरे नाम’ का जो लुक है, वो असल में अब्दुल कलाम साहब से प्रेरित था।” उन्होंने आगे कहा कि यह आइडिया उनके हेयर स्टाइलिस्ट का था, जिसने उन्हें सजेस्ट दिया था कि यह लुक भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की हेयरस्टाइल से मिलता-जुलता है।

---विज्ञापन---

राहुल रॉय और पुराने हीरो भी बने थे प्रेरणा

सलमान खान ने कपिल के साथ बात करते हुए ये भी बताया कि उन्हें हमेशा लगता था कि छोटे शहरों के हीरो लंबे बाल रखते हैं। उन्होंने कहा, “राहुल रॉय ने भी ‘आशिकी’ में लंबे बाल रखे थे। पुराने जमाने के कई हीरो ऐसे ही दिखते थे।” सलमान ने माना कि उनके ‘तेरे नाम’ वाले किरदार को गढ़ते समय इन सभी छवियों ने भी उन्हें प्रभावित किया।

‘तेरे नाम’ की सक्सेस और विवाद

‘तेरे नाम’ साल 2003 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी। सतीश कौशिक के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म तमिल सुपरहिट ‘सेतु’ की रीमेक थी, जिसमें भूमिका चावला ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि, फिल्म को आलोचना भी झेलनी पड़ी थी, खासकर महिला किरदार निर्जरा के प्रति मुख्य पात्र के व्यवहार को लेकर।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:  Sitaare Zameen Par के बाद शुरू हुई अगली हिट की तलाश, इन 10 फिल्मों का बेसब्री से है इंतजार

शो में लौटे पुराने चेहरे

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3’ में इस बार पुराने साथी जैसे सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा भी नजर आए। शो में जज की कुर्सी पर अर्चना पूरन सिंह के साथ नवजोत सिंह सिद्धू भी मौजूद हैं, जो एक बार फिर अपनी हाजिरजवाबी से शो को रंगीन बना रहे हैं। इसके साथ ही शो के पहले एपिसोड में सलमान ने कई मजेदार और पर्सनल चीजों को शेयर किया, जिनमें से कुछ पहली बार पब्लिक रूप से सामने आए। फैंस ने सोशल मीडिया पर एपिसोड को लेकर जबरदस्त प्रतिक्रिया दी और भाईजान के अंदाज की जमकर तारीफ की।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Box Office Collection: ‘सितारे जमीन पर’ का चमका सितारा, ‘कुबेर’ को दूसरे दिन मिली मात

First published on: Jun 22, 2025 09:09 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola