Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘कोई मजबूर नहीं…’, Deepika Padukone के 8 घंटे शिफ्ट वाले बयान पर क्या बोले Rana Daggubati?

राणा दग्गुबाती ने दीपिका पादुकोण के 8 घंटे शिफ्ट वाले बयान पर अपनी राय रखी है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक्टर ने इस मुद्दे पर बात करते हुए अपने विचार साझा किए। चलिए आपको भी बताते हैं एक्टर ने क्या कुछ कहा?

---विज्ञापन---

Photo Credit- Instagram

बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने संदीप रेड्डी वांगा की ‘स्प्रिट’ से दूरी बनाकर चर्चाएं बटोरी। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस ने 8 घंटे शिफ्ट करने की डिमांड रखी थी। वहीं अब इस पर विवाद गहराता जा रहा है। फिल्म इंडस्ट्री में हर कोई दीपिका की इस डिमांड पर बात करते हुए अपनी-अपनी राय दे रहा है। वहीं हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में राणा दग्गुबाती ने भी दीपिका के इस बयान पर चुप्पी तोड़ी है। तो चलिए आपको भी बताते हैं एक्टर ने क्या कुछ कहा?

यह भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण बनीं एटली-अल्लू अर्जुन की वॉरियर क्वीन, ‘स्पिरिट’ विवाद के बाद दिया करारा जवाब

---विज्ञापन---

क्या बोले राणा दग्गुबाती?

दरअसल द लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में भारतीय इंडस्ट्री में काम के घंटों पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में अलग-अलग प्रोजेक्ट्स में काम करने की परिस्थितियां अलग होती हैं। जैसे महाराष्ट्र में 12 घंटे की शिफ्ट रहती है। वहीं तेलुगु में ये शिफ्ट सिर्फ 8 घंटे की होती है। हालांकि महाराष्ट्र में जहां 9 बजे से शिफ्ट शुरू होती है तो वहीं तेलुगु में 7 बजे से होती है। कोई भी किसी पर दबाव नहीं बनाता। ये उनकी चॉइस है। किसी भी खास मूवी या शो को करने के लिए कोई भी किसी को मजबूर नहीं करता। ये एक्टर्स का ऑप्शन होता है। ऐसे भी एक्टर्स हैं जो सिर्फ 4 घंटे शूटिंग करते हैं वो उनकी चॉइस है।

---विज्ञापन---

देश के विकास पर भी की बात

राणा ने आगे कहा कि हमें ये समझना चाहिए कि भारत अभी एक विकासशील देश है, न कि विकसित। यदि हम प्रति व्यक्ति आय के आधार पर देखें, तो हमारी अर्थव्यवस्था दुनिया में लगभग 186वें स्थान पर आती है। ऐसे देश में जहां आबादी 1.8 बिलियन के करीब है और उनमें से 70 से 80 प्रतिशत लोग रोजाना केवल 100 रुपये कमाते हैं, तब हमें ये एहसास होता है कि विकास की राह में अभी हमें लंबा सफर तय करना है।

दीपिका पर भड़के थे संदीप रेड्डी वांगा?

बता दें दीपिका जब ‘स्प्रिट’ से बाहर हुई तो मूवी डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने खूब नाराजगी जताई थी। उन्होंने बिना किसी का नाम लिया अपने एक्स अकाउंट पर इनडायरेक्टली दीपिका को खरी-खोटी सुनाई थी। वहीं अब ‘स्प्रिट’ में दीपिका की जगह प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी नजर आएंगी। संदीप रेड्डी वांगा ने इस बात की जानकारी ऑफिशियल तौर पर दी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: मां के खिलाफ जाकर की थी शादी, फिर झेली तकलीफें, जानें Zeenat Aman की दर्दभरी कहानी

First published on: Jun 08, 2025 06:59 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola