Wednesday, 17 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

दीपिका पादुकोण बनीं एटली-अल्लू अर्जुन की वॉरियर क्वीन, ‘स्पिरिट’ विवाद के बाद दिया करारा जवाब

दीपिका पादुकोण ने एटली की फिल्म में एंट्री ले ली है। अब वह अल्लू अर्जुन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। 'स्पिरिट' विवाद के बाद एक्ट्रेस ने संदीप रेड्डी वांगा को करारा जवाब दिया है।

Edited By : Kirti Soni | Updated: Jun 7, 2025 19:54
Share :
Deepika Padukone

दीपिका की नई फिल्म में दमदार वापसी

दीपिका पादुकोण ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे बॉलीवुड की सबसे बड़ी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्हें साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर एटली की आने वाली मेगा बजट फिल्म Double A22 × A6 में कास्ट किया गया है। यह फिल्म इंडियन सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बताई जा रही है। फिल्म के मेकर्स सन पिक्चर्स ने एक वीडियो शेयर करके दीपिका की एंट्री की अनाउंसमेंट की है। वीडियो में दीपिका फ्यूचरिस्टिक लुक में जबरदस्त एक्शन करती नजर आ रही हैं। हाथ में भाला लिए दीपिका का योद्धा वाला रूप दर्शकों के लिए बिल्कुल नया होगा।

अल्लू अर्जुन के साथ पहली बार नजर आएंगी दीपिका

दीपिका और एटली की यह दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले दीपिका ने शाहरुख खान के साथ फिल्म जवान में एटली के डायरेक्शन में काम किया था। वहीं, अल्लू अर्जुन के साथ यह दीपिका की पहली फिल्म है। इस नई जोड़ी को लेकर फैंस में काफी खुश लग रहे हैं। फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरू होने वाली है। फिल्म का नाम Double A22 × A6 फिलहाल टेंपरेरी रखा गया है, क्योंकि यह अल्लू अर्जुन की 22वीं और एटली की 6वीं फिल्म है।

---विज्ञापन---

विवाद के बाद दीपिका का करारा जवाब

कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कि दीपिका का नाम फिल्म स्पिरिट से हटा दिया गया है। एक्ट्रेस का फिल्म से नाम हटने के बाद से उनका मुद्दा काफी विवादों में था। कहा गया कि उन्होंने डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा से 8 घंटे की शिफ्ट की मांग की थी, जिसे वांगा ने मानने से इनकार कर दिया। इसके बाद वांगा ने दीपिका पर फिल्म की कहानी लीक करने का आरोप भी लगाया था और उनके खिलाफ अपमानजनक बयान दिए थे। अब एटली की इस बड़ी फिल्म में दीपिका की वापसी को उनके फैंस वांगा को दिया गया करारा जवाब मान रहे हैं।

यह भी पढ़ें: मां के खिलाफ जाकर की थी शादी, फिर झेली तकलीफें, जानें Zeenat Aman की दर्दभरी कहानी

---विज्ञापन---
First published on: Jun 07, 2025 07:54 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola