Wednesday, 17 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

मां के खिलाफ जाकर की थी शादी, फिर झेली तकलीफें, जानें Zeenat Aman की दर्दभरी कहानी

जीनत अमान ने अपनी पर्सनल लाइफ की दर्दभरी कहानी एक पुराने इंटरव्यू में बताई थी। उन्होंने बताया था कि कैसे एक्ट्रेस ने अपने मां के खिलाफ जाकर शिकायत कर ली थी फिर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

Edited By : Kirti Soni | Updated: Jun 7, 2025 19:36
Share :
zeenat aman

बॉलीवुड की दिग्गज और ग्लैमरस एक्ट्रेस जीनत अमान की जिंदगी पर्दे पर जितनी हसीन दिखी, असल में उतनी ही दर्दभरी रही। 70 और 80 के दशक में अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से फैंस का दिल जीतने वाली जीनत की पर्सनल लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव आए। एक थ्रोबैक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उन्होंने मां के विरोध के बावजूद एक्टर-प्रोड्यूसर मजहर खान से शादी की थी, लेकिन ये रिश्ता उनके लिए एक नर्क बन गया।

शादी के शुरुआती साल में ही उन्हें एहसास हुआ कि उन्होंने गलत फैसला लिया है। उस वक्त वह प्रेग्नेंट थीं और मजहर किसी और के साथ रिश्ते में थे। मीडिया में उस महिला को लेकर खबरें भी छपीं। इसके बावजूद जीनत ने बच्चों की खातिर रिश्ता निभाने की कोशिश की। 12 साल तक उन्होंने इस रिश्ते को ढोया, लेकिन मजहर की बीमारी ने उन्हें और ज्यादा जिम्मेदारियों में जकड़ दिया। इन तमाम स्ट्रगल के बावजूद जीनत अमान ने हार नहीं मानी। आज 73 साल की उम्र में भी वह आत्मविश्वास और बिंदास अंदाज के साथ अपनी जिंदगी जी रही हैं। उनका फैशन सेंस, फिटनेस और जिंदगी के प्रति पॉसीटिव सोच लोगों के लिए प्रेरणा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ईद के मौके पर Shah Rukh Khan के दीदार को उमड़ी भीड़, मन्नत के बाहर से वीडियो हुआ वायरल

First published on: Jun 07, 2025 07:36 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola