Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

RadhaKrishn फेम एक्ट्रेस के घर गूंजी किलकारी, शादी के 6 साल बाद बनीं मां

Kajol Srivastav Become mother: टीवी के पॉपुलर सीरियल राधाकृष्ण और ससुराल सिमर फेम एक्ट्रेस काजोल श्रीवास्तव के घर बच्चे की किलाकारी गूंजी है। शादी के 6 साल बाद एक्ट्रेस और उनके पति ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है।

---विज्ञापन---

Kajolh shrivastav
Kajolh shrivastav (Image Credit: Instagram)

Kajol Srivastav Become mother: राधाकृष्ण, ससुराल सिमर जैसे टीवी शोज में नजर आने वाली एक्ट्रेस काजोल श्रीवास्तव के घर बच्चे की किलाकारी गूंजी है। काजोल श्रीवास्तव ने खुद ये जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अपने फैंस के साथ शेयर की है। शादी के 6 साल बाद एक्ट्रेस और उनके पति ने बच्चे का स्वागत किया है और इस खबर के सामने आते ही लोग उनको बधाइयां देना शुरू कर दिया है।

यह भी पढे़ं: Aankhon Ki Gustakhiyan का टीजर कब होगा रिलीज? पोस्टर में दिखी शनाया-विक्रांत की सिजलिंग केमिस्ट्री

---विज्ञापन---

31 साल की उम्र में बनीं मां

राधाकृष्ण फेम एक्ट्रेस काजोल श्रीवास्तव ने इंस्टाग्राम पर अपने मां बनने की गुडन्यूज दी है। काजोल ने अपने फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो अपने पति और भतीजे के साथ एक स्लेट पकड़ी हुई है, जिस पर लिखा है, लड़का हुआ है। जी हां काजोल ने शादी के 6 साल बाद बेटे को जन्म दिया है।

बेटे की मां बनीं काजोल श्रीवास्तव 

काजोल श्रीवास्तव और उनके पति अंकित खेरा ने बेटे का दुनिया में स्वागत किया है और कुछ दिनों पहले ही कपल ने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें फैंस के साथ साझा की थीं। 31 साल की उम्र में काजोल मां बनी हैं और इस बेटे के आने से पूरी परिवार बेहद खुश है। काजोल ने जो फोटो शेयर की हैं, उनमें वो ब्राउन कलर की

---विज्ञापन---

2019 में रचाई थी कपल ने शादी 

फेमस एक्टर मोहित रैना की को-स्टार रह चुकीं काजोल ने 23 फरवरी, 2019 में अंकित खेरा से शादी रचाई थी। अब इन दोनों की शादी को 6 साल पूरे हो चुके हैं और अब कपल ने अपनी लाइफ के नए फेज की शुरुआत की है। काजोल ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी की झलक भी शेयर की है।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं: Dipika Kakar के बाद पॉपुलर सिंगर को हुआ कैंसर, जल्द होगी Jessie J की सर्जरी

 

---विज्ञापन---
First published on: Jun 04, 2025 12:42 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola