Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Aankhon Ki Gustakhiyan का टीजर कब होगा रिलीज? पोस्टर में दिखी शनाया-विक्रांत की सिजलिंग केमिस्ट्री

Aankhon Ki Gustakhiyan: शनाया कपूर और विक्रांत मैसी की अपकमिंग फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। इसके साथ ही मेकर्स ने 'आंखों की गुस्ताखियां' के टीजर को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया है।

---विज्ञापन---

Aankhon ki Gustaakhiyan
Aankhon ki Gustaakhiyan (Image Credit: Instagram)

Aankhon Ki Gustakhiyan teaser Update:  बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर संजय कपूर की लाडली शनाया कपूर एक्टिंग में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। शनाया कपूर फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ से इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं और इस मूवी में उनके साथ दमदार एक्टर विक्रांत मैसी दिखाई देंगे। फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ की रिलीज डेट तो पहले ही सामने आ गई थी और अब मेकर्स ने फिल्म का फर्स्ट पोस्टर आउट कर दिया है, साथ में टीजर की रिलीज डेट को लेकर भी अपडेट दिया है।

यह भी पढे़ं: RadhaKrishn फेम एक्ट्रेस के घर गूंजी किलकारी, शादी के 6 साल बाद बनीं मां

---विज्ञापन---

शनाया-विक्रांत का रोमांटिक पोस्टर 

शनाया कपूर और विक्रांत मैसी स्टारर ‘आंखों की गुस्ताखियां’ का पहला पोस्टर जी स्टूडियो ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की है। ‘आंखों की गुस्ताखियां’ का जो पोस्टर सामने आया है, उसमें दोनों झूले वाले घोड़े पर बैठे हुए हुए हैं और उनकी आंखें बंद है। शनाया के गाल पर विक्रांत ने प्यार से हाथ रखा हुआ है। पहली ही झलक में इन दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।

---विज्ञापन---

कब रिलीज होगा फिल्म का टीजर?

‘आंखों की गुस्ताखियां’ का पोस्टर शेयर करने के साथ मेकर्स ने फिल्म के टीजर को लेकर अपडेट साझा किया है। ‘आंखों की गुस्ताखियां’ का टीजर का फैंस को कब से इंतजार था और अब मेकर्स ने रिवील कर दिया है कि टीजर कब जारी होगा। इस पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, ‘ दो दिल। एक प्यार। और अनगिनत गुस्ताखियां,आंखों की गुस्ताखियां का टीजर कल रिलीज होगा!’

---विज्ञापन---

कब रिलीज होगी फिल्म 

शनाया कपूर और विक्रांत मैसी की फिल्म का टीजर कल आउट होगा और फिल्म सिनेमाघरों में अगले महीने रिलीज होगी। जी हां, 11 जुलाई 2025 को ‘आंखों की गुस्ताखियां’ देशभर में रिलीज होगी। शनाया कपूर लंबे समय से अपने डेब्यू को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं, मगर किसी ना किसी वजह से उनका डेब्यू टल जा रहा था। मगर अब फाइनली वो फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं और देखना है कि क्या वो कपूर फैमिली की एक्टिंग लेगेसी को आगे ले पाएंगी या नहीं।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं: Dipika Kakar के बाद पॉपुलर सिंगर को हुआ कैंसर, जल्द होगी Jessie J की सर्जरी

---विज्ञापन---
First published on: Jun 04, 2025 01:09 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola