Monday, 27 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dipika Kakar के बाद पॉपुलर सिंगर को हुआ कैंसर, जल्द होगी Jessie J की सर्जरी

Jessie J Breast Cancer: इंडियन एक्ट्रेस हिना खान के बाद अब एक वर्ल्ड फेमस सिंगर को ब्रेस्ट कैंसर हो गया है। जेसी जे ने खुद सोशल मीडिया पर इस बारे में अपने फैंस को बताया है और यह भी बताया है कि वो जल्द ही उनकी सर्जरी भी होने वाली है।

---विज्ञापन---

Jessie J
Jessie J ( Image Credit: Instagram)

Jessie J Breast Cancer: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने साल 2024 में ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ रही हैं। हिना खान के बाद अब एक और पॉपुलर सिंगर ब्रेस्ट कैंसर की शिकार हो गई हैं। उन्होंने खुद ही इस बारे में जानकारी दी है और उनके इस खुलासे के बाद हर कोई शॉक्ड है। सिंगर ने बताया है कि उनको अप्रैल में उनके ‘नो सीक्रेट्स’ ट्रैक से पहले ही कैंसर के बारे में पता चला है और जल्द ही उनकी सर्जरी भी होने वाली है। आइए जानते हैं कि इस बारे में बताते हुए सिंगर ने क्या जानकारी दी है और उनका कैंसर किस स्टेज पर है।

यह भी पढ़ें: आमिर खान की IPL 2025 कमेंट्री पर राहुल ढोलकिया ने कसा तंज, बाद में डिलीट किया ट्वीट, जानें क्या है पूरा मामला

---विज्ञापन---

ब्रेस्ट कैंसर का शिकार हुईं सिंगर जेसी

म्यूजिक वर्ल्ड में जेसी जे के नाम से पॉपुलर सिंगर जेसिका एलेन कोर्निश ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट के जरिए ये शॉकिंग खबर फैंस के साथ शेयर की है। सिंगर जेसी जे ने पोस्ट में बताया है कि उनको शुरुआती ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है। अप्रैल में उनका ट्रैक ‘नो सीक्रेट्स’ आया था और उससे पहले उन्हें अपनी बीमारी के बारे में पता चल गया था।

---विज्ञापन---

सिंगर ने इमोशनल पोस्ट में दी जानकारी

सिंगर जेसी जे ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ‘नो सीक्रेट्स के आने से पहले ही मुझे ब्रेस्ट कैंसर का पता चल गया था। मैं इस शब्द को जल्दी ही उजागर कर रही हूं। कैंसर किसी भी रूप में बुरा होता है, लेकिन मैं इस शब्द को जल्दी ही पकड़े हुए हूं। ट्रैक के रिलीज के बाद से वो टेस्ट से गुजर रही हैं और अपने सपोर्टर्स के साथ अपनी यात्रा के बारे में वीडियो शेयर करना चाहती थीं।’

कब होगी सिंगर की सर्जरी

जेसी ने आगे बताया है कि उनकी जल्द ही सर्जरी होनी है और 15 जून को लंदन में समरटाइम बॉल में परफॉर्मेंस के बाद उनकी सर्जरी होगी। अपने कैंसर के बारे में बताने के अलावा सिंगर जेसी जे ने आगे अपने फैंस से कहा, ‘यह जानकर मेरा दिल टूट जाता है कि इतने सारे लोग ऐसी ही और इससे भी बदतर हालातों से गुजर रहे हैं। यही वो बात है जो मुझे परेशान करती है।’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Stolen Review: दिल दहला देने वाली कहानी संग OTT पर लौटे अभिषेक बनर्जी, मस्ट वॉच है ये थ्रिलर मूवी

First published on: Jun 04, 2025 11:59 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola