---विज्ञापन---

क्या सच में प्रेग्नेंट हैं युविका चौधरी? प्रिंस नरूला ने चुप्पी तोड़ी, हंसते हुए दिया ये रिएक्शन

Prince narula On Yuvika Pregnancy: प्रिंस नरूला ने शादी के 6 साल बाद वाइफ युविका चौधरी के प्रेग्नेंट होने पर रिएक्शन दिया है। बिग बॉस 9 के विनर ने खुद बेबी प्लॉनिंग को लेकर बड़ा बयान दिया था।

Prince narula refutes yuvika chaudhary Pregnancy
युविका की प्रेग्नेंसी पर बोले प्रिंस नरूला

Prince narula On Yuvika Pregnancy: प्रिंस नरूला (Prince narula) और युविका चौधरी (Yuvika chaudhary) अचानक सुर्खियों में बने हुए हैं। बिग बॉस 9 के विनर प्रिंस नरूला के जल्द ही पापा बनने की खबरें गॉसिप गलियारों में तेजी से फैली हुई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के 6 साल बाद एक्ट्रेस युविका चौधरी प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। युविका और प्रिंस इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर कपल हैं और उनके पैरेंट्स बनने की खबर आग की तरह फिल्मी गलियारों में फैल गई। ऐसे में अब इस बारे में जब प्रिंस नरूला ने पूछा गया तो देखिए उनका क्या रिएक्शन था।

क्या सच में प्रेग्नेंट हैं युविका

‘Times Now’ की रिपोर्ट के मुताबिक, जब  युविका चौधरी की प्रेग्नेंसी की अफवाहों को लेकर जब प्रिंस नरूला से सम्पर्क किया गया। तो पहले तो वो हंसने लगे और फिर उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता ये रूमर्स कहां से आए हैं। मगर जब हमने ये खबर पढ़ी तो हमें घर पर हम सभी लोग बहुत हंस रहे थे।

मां नहीं बनने वाली हैं एक्ट्रेस 

युविका चौधरी की प्रेग्नेंसी रूमर्स को खारिज करते हुए उनके पति प्रिंस नरूला ने कहा, ‘मैं साफ करना चाहूंगा कि युविका प्रेग्नेंट नहीं हैं। अगर ऐसा होता तो हम खुद ही बताते ना।’ प्रिंस ने साफ कर दिया है कि उनकी वाइफ फिलहाल प्रेग्नेंट नहीं है। बता दें कि  युविका की प्रेग्नेंसी की अफवाहें खुद प्रिंस के ही एक लेटेस्ट बयान के बाद ही सामने आई है, जिसमें उन्होंने बेबी प्लॉनिंग को लेकर बात की थी।

बेबी प्लॉनिंग पर बोले प्रिंस नरूला 

दरअसल, कॉमेडियन भारती सिंह के पॉडकास्ट में प्रिंस नरूला (Prince narula) ने कहा था कि वो जल्द ही अपने पहले बेबी का स्वागत करेंगे। उनके इसी बात को सुनकर लोगों ने ये कयास लगानी शुरू कर दी थी कि युविका चौधरी प्रेंग्नेंट हैं। इस दौरान उन्होंने कहा था कि वो मुंबई में अपना घर होने के बाद ही बेबी प्लॉनिंग करेंगे। अब उन्होंने मुंबई शहर में अपने सपनों का आशियाना बना लिया है और अब वो जल्द ही अपनी फैमिली को आगे बढ़ाएंगे।

यह भी पढ़ें: ’12 घंटे बेहद नाजुक…’, Hanuman Jayanti पर पॉपुलर एक्टर के इस ट्वीट ने बढ़ाई फैंस की चिंता

First published on: Apr 23, 2024 08:22 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.