---विज्ञापन---

पापा बनने वाले हैं Prince narula, शादी के 6 साल बाद प्रेग्नेंट हैं Yuvika chaudhary!

Prince narula Yuvika chaudhary: बिग बॉस सीजन 9 की पॉपुलर जोड़ी प्रिंस नरूला और युविका चौधरी जल्द ही खुशखबरी देने वाले हैं?

Prince narula and yuvika chaudhri
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी

Prince narula Yuvika chaudhary: बिग बॉस (Bigg Boss) के घर में कई जोड़ियां बनी हैं और कुछ जोड़ियों शादी के बंधन में बंधी हैं। इसमें से एक जोड़ी प्रिंस नरूला (Prince narula) और युविका चौधरी (Yuvika chaudhary) की भी है। प्रिंस और युविका को इंडस्ट्री का क्यूट कपल भी कहा जाता है, इनकी शादी को 6 साल हो गए हैं। ऐसे में इनके चाहने वाले इनके बेबी का इंतजार कर रहे हैं और लगता है कि अब जल्द ही फैंस को खुशखबरी मिलने वाली है।

जल्द पैरेंट्स बनने वाला है कपल?

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी (Prince narula-Yuvika chaudhary) की पहली मुलाकात सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 9 में हुई थी। यहां ही इनकी दोस्ती की शुरुआत हुई थी। प्रिंस उस सीजन के विनर भी रहे थे, शो से निकलने के बाद युविका से उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद 12 अक्टूबर 2018 को कपल शादी के बंधन में बंध गए। बिग बॉस के बाद यह जोड़ी कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं और हर बार फैंस को इनका प्यार बढ़ता दिखाई देता है। अब खबर है कि शादी के 6 साल बाद प्रिंस और युविका फैमिली प्लॉनिंग करने वाले हैं और जल्द ही दोनों पैरेंट्स बनने की न्यूज फैंस को देंगे।

प्रिंस नरूला ने दिया हिंट

बेबी प्लॉनिंग पर खुद प्रिंस नरूला ने हाल ही में कॉमेडियन भारती सिंह के पॉडकास्ट में खुलकर बात की। इस दौरान भारती ने प्रिंस और युविका से सवाल पूछा था कि वो दोनों कब अपने पहले बेबी का वेलकम करने वाले हैं? इस सवाल के जवाब में प्रिंस ने कहा बहुत जल्द। इसके आगे उन्होंने कहा कि मुंबई में अपना घर लेने के बाद वो अपनी फैमिली को आगने बढ़ाने वाले हैं। बिग बॉस 9 के विनर प्रिंस नरूला की इस बात को सुनने के बाद ही गॉसिप गलियारों में खबर फैल गई है कि युविका और प्रिंस जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं।

क्यों नहीं की बेबी प्लॉनिंग

भारती सिंह के पॉडकास्ट में प्रिंस ने बताया कि उन्होंने इतने साल से क्यों बेबी प्लॉनिंग नहीं की थी। प्रिंस ने बताया कि वो पहले मुंबई में अपना घर बनाना चाहते थे, उसके बाद ही वो परिवार को आगे बढ़ाने के बारे में सोचने चाहते थे। ताकि मैं हर चीज को पूरा समय दे सकूं। बता दें कि इतने स्ट्रगल के बाद आज प्रिंस नरूला ने मुंबई में अपने सपनों का घर खरीद लिया है। अब वो युविका के साथ अपनी फैमिली प्लॉनिंग करने जा रहे हैं। मगर, युविका की प्रेग्नेंसी को लेकर कपल की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट अभी नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें: जून में होगा Bigg Boss OTT सीजन 3 का ग्रैंड प्रीमियर! देखने के लिए पहले दर्शको को करना पड़ेगा ये काम

First published on: Apr 23, 2024 01:12 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.