---विज्ञापन---

जिस फिल्म के लिए जीता नेशनल अवार्ड, उसी फिल्म के क्रेडिट से नाम था गायब, कोरियोग्राफर का छलका दर्द!

Choreographer Bosco Martis Senorita Song: नाचो-नाचो और सेनोरिटा जैसे गानों की कोरियोग्राफी करने वाले कोरियोग्राफर ने हाल ही में बताया कि जब उन्हें उनकी कोरियोग्राफी के लिए क्रेडिट नहीं दिया गया तो उन्हें कैसा महसूस हुआ।

Choreographer Bosco Martis Senorita Song
Choreographer Bosco Martis Senorita Song

Choreographer Bosco Martis Senorita Song: ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ फिल्म तो आपको याद ही होगी। कैटरीना कैफ, ऋतिक रोशन ,अभय देओल, फरहान अख्तर और कल्कि जैसे कई नामी सितारे इस फिल्म में थे। इस फिल्म का सबसे ज्यादा जो सॉन्ग पॉपुलर हुआ था वह था सेनोरिटा। क्या आप जानते हैं इस गाने के लिए कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस को नेशनल अवार्ड भी मिला था। उन्होंने हाल ही में बताया कि नेशनल अवार्ड मिलने के बाद भी उन्हें फिल्म में कोई क्रेडिट नहीं दिया गया। चलिए जानें, क्या है मामला।

फिल्म के क्रेडिट से कोरियोग्राफर का नाम था गायब

आपने बहुत से मशहूर गाने देखे होंगे जो कि काफी पॉपुलर हो जाते हैं और उनके स्टेप्स भी बहुत पॉपुलर हो जाते हैं। ऐसे ही सेनोरिटा गाने के स्टेप्स और गाने के बोल फेमस हो गए थे। लेकिन सबसे ज्यादा इस गाने में पसंद की गई थी कोरियोग्राफी। इसी वजह से कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस को नेशनल अवार्ड भी दिया गया था। लेकिन क्या आप जानते हैं जब यह फिल्म रिलीज हुई थी तो इस फिल्म के क्रेडिट में बॉस्को मार्टिस का नाम नदारद था।

मिली निराशा

हाल ही में बॉस्को मार्टिस ने इस बात का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि फिल्म में उनका नाम मिसिंग होने से उन्हें काफी निराशा हुई थी। यह सभी बातें मार्टिस ने नृत्य शक्ति यूट्यूब चैनल के एक एपिसोड में कहीं।

नाचो-नाचो गाने की कोरियोग्राफी में भी नहीं मिला क्रेडिट

उन्होंने यह भी कहा कि मैं इस बात से भी हैरान था जब नाचो-नाचो गाने को ऑस्कर में गाया-बजाया गया था। बेशक, यह गाना वहां पर परफॉर्म किया गया और उन्होंने जो स्टेप्स बनाए थे उनको भी याद किया गया। लेकिन वहां भी कोरियोग्राफर को कोई क्रेडिट नहीं मिला। जबकि RRR फिल्म का नाचो-नाचो गाने की कोरियोग्राफी भी बॉस्को मार्टिस ने ही की थी। उन्होंने कहा कि बेशक वह पर्दे के पीछे रहकर बहुत मेहनत करते हैं, लेकिन उन्हें वह पहचान नहीं मिल पाती जो कि असल में मिलनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: हिंदू छोड़ क्रिस्चियन धर्म कबूलने पर टीवी एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, बताई खबरों की सच्चाई!

First published on: May 03, 2024 10:34 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.