---विज्ञापन---

दिए 30 किसिंग सींस, ‘ जेल’ में न्यूड पोज दे मचाया हड़कंप, कई हसीनाओं संग रहे अफेयर

Neil Nitin Mukesh Birthday: गोरे चिट्टे अंग्रेज की तरह दिखने वाले नील नितिन मुकेश (Neil Nitin Mukesh) का आज बर्थडे है। एक्टर का असली नाम नील नितिन मुकेश चंद माथुर है। एक्टर ने अधिकतर विलेन के रोल ही निभाए हैं, लेकिन अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया है। संगीत से नील का गहरा […]

Neil Nitin Mukesh Birthday
इमेज क्रेडिट:E24 बॉलीवुड

Neil Nitin Mukesh Birthday: गोरे चिट्टे अंग्रेज की तरह दिखने वाले नील नितिन मुकेश (Neil Nitin Mukesh) का आज बर्थडे है। एक्टर का असली नाम नील नितिन मुकेश चंद माथुर है। एक्टर ने अधिकतर विलेन के रोल ही निभाए हैं, लेकिन अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया है। संगीत से नील का गहरा नाता है, तो उनके नाम के साथ भी लता मंगेशकर का एक खास लिंक है। तो आइए आज फेमस एक्टर के बर्थडे के मौके पर हम उनसे जुड़ी कुछ खास बातें जानते हैं।

यह भी पढ़ें: एडल्ट फिल्मों को ‘Blue Film’ के नाम से ही क्यों जाना जाता है?

क्या है नाम के पीछे का सच (Neil Nitin Mukesh Birthday)

15 जनवरी 1982 को महाराष्ट्र में जन्में नील नितिन मुकेश के नाम के पीछे भी एक इंटरेस्टिंग किस्सा है। दरअसल वो एक संगीत घराने से ताल्लुक रखते हैं। ऐसे में आत्मा में संगीत तो बसा ही हुआ है, लेकिन एक्टिंग का भी वो शौक रखते हैं। एक्टर का पूरा नाम नील नितिन मुकेश चंद माथुर है। बता दें कि अभिनेता को ये नाम मशहूर गायिका लता मंगेशकर ने दिया था। कहते हैं कि वो नील आर्मस्ट्रांग से बहुत प्रभावित थीं, ऐसे में जब उन्होंने एक्टर को पहली बार देखा तो कहा कि ये तो बड़ा गोरा चिट्टा है, तो इसका नाम नील रख दो। तभी से ये नाम उन्हें मिला जिसके साथ वो अपने पिता और दादा का नाम भी जोड़ कर रखते हैं।

न्यूड पोज दे मचाया हड़कंप

नील नितिन मुकेश अक्सर किसी न किसी बात को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। एक्टर ने विलेन के रोल निभा अपनी एक अलग पहचान बनाई है। गोरा रंग, ब्राउन आंखें, देख कोई भी नील पर दिल हार बैठे। संगीत घराने से ताल्लुक रखने वाले एक्टर ने फिल्म जेल के लिए अपने पूरे कपड़े उतार दिए थे।

जी हां, नील ने फिल्म में एक जगह न्यूड पोज दिया है, जो विवादों में भी आया। इसके अलावा एक्टर ने एक ही फिल्म में एक्ट्रेस संग 30 किसिंग सीन दे बवाल मचा दिया था। किसिंग सीन भी लिप लॉक थे।

ये एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि इमरान हाशमी के साथ ‘जन्नत’ में दिखाई देने वाली सोनल चौहान थीं।

इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम (Neil Nitin Mukesh Birthday)

नील नितिन मुकेश प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में रहे हैं। एक्टर ने एक नहीं बल्कि कई हसीनाओं संग इश्क फरमाया है। इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण, आसिन, सोनल चौहान, जैसे नाम शामिल हैं।

लेकिन एक्टर के अफेयर सफल नहीं हुए तो उन्होंने 2017 में रुक्मणी सहाय संग शादी कर अपना घर बसा लिया। अब वो अपने परिवार के साथ बेहद हैप्पी हैं।

First published on: Jan 15, 2024 06:30 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.