Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Diljit Dosanjh के बाद Karan Aujla का इंटरनेशनल कोलैब, Disha Patani ने भी जीता दिल

Karan Aujla and OneRepublic Music Collab: दिलजीत दोसांझ के बाद करण औजला भी इंटरनेशनल कोलैब करते नजर आए। सिंगर ने इंटरनेशनल म्यूजिक बैंड वन रिपब्लिक के साथ म्यूजिक कोलैब किया है।

---विज्ञापन---

Karan Aujla and OneRepublic Music Collab: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की तर्ज पर करण औजला ने भी इंटरनेशनल कोलैब किया है। हाल ही में करण का ‘टेल मी’ (Tell Me) गाना रिलीज हुआ, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। इसमें करण औजला ने इंटरनेशनल बैंड वन रिपब्लिक (OneRepublic) के साथ कोलैब किया है। इस म्यूजिक वीडियो में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) भी अपने किलर डांस मूव्स से फैंस को दीवाना बनाती नजर आईं। करण, दिशा और वन रिपब्लिक के बीच ये कोलैब काफी मजेदार लग रहा है। वहीं आते ही ये गाना ट्रेंड कर रहा है। आइए आपको भी इसके बारे में फुल डिटेल में बताते हैं।

यह भी पढ़ें: Vivian Dsena ने 400 बार झेला रिजेक्शन, एक्टर ने इंटरव्यू में बताई स्ट्रगल स्टोरी

---विज्ञापन---

दिलजीत भी कर चुके कोलैब

करण से पहले दिलजीत दोसांझ ने भी इंटरनेशनल सिंगर सिया केट के साथ ‘हस-हस’ (Hass Hass) गाने में कोलैब करते नजर आए थे। नेटिजन्स को ये गाना काफी पसंद भी आया था। वहीं अब करण भी दिलजीत की राह पर चलते हुए इंटरनेशनल म्यूजिक बैंड वन रिपब्लिक के साथ कोलैब करते नजर आए।

---विज्ञापन---

दिशा पाटनी का पंजाबी लुक

वहीं कुछ दिन पहले वन रिपब्लिक बैंड ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी शेयर की थी। साथ ही अब ‘टेल मी’ गाना रिलीज कर दिया गया है। इसमें वन रिपब्लिक के लीड सिंगर रयान टेडर भी पंजाबी में गाते हुए दिखाई दिए। साथ में दिशा पाटनी के किलर डांस मूव्स ने गाने में चार चांद लगा दिए। म्यूजिक वीडियो में दिशा का पंजाबी लुक देख फैंस की आंखें भी खुली की खुली रह गई।

---विज्ञापन---

कहां रिलीज हुआ गाना?

म्यूजिक वीडियो की बात करें तो करण औजला ने इसे अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। इसमें म्यूजिक फेमस म्यूजिशियन इक्की ने दिया है। वहीं इसे अगम मान और असीम मान ने डायरेक्ट किया है। रिलीज होते ही सॉन्ग ने यूट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना ली है।

यह भी पढ़ें: Celebrity MasterChef के टॉप 2 फाइनलिस्ट कौन? नेटिजन्स ने किसे बताया विनर?

---विज्ञापन---
First published on: Feb 28, 2025 01:23 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola