Wednesday, 28 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘द डेली शो’ और ‘स्लीपी होलो’ के मशहूर राइटर केविन ब्लेयर का निधन, 54 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है, एमी अवॉर्ड विनर मशहूर लेखक केविन ब्लेयर का 54 साल की उम्र में निधन हो गया है.

Kevin Bleyer
मशहूर राइटर केविन ब्लेयर का निधन, Photo Credit- Social Media

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आई है, जहां एमी अवॉर्ड विनर हॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने लेखक केविन ब्लेयर का 54 साल की उम्र में निधन हो गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 25 अक्टूबर को पेंसिल्वेनिया के मिलरिफ्ट में एक कार एक्सीडेंट में उनकी जान चली गई. केविन को टीवी शो ‘द डेली शो विद जॉन स्टीवर्ट’ और ‘स्लीपी होलो’ से जबरदस्त पहचान मिली थी. उन्होंने अपने करियर में कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम किया और अमेरिका के एक्स राष्ट्रपति बराक ओबामा के लिए भी भाषण लिखे. उनके जाने से परिवार, दोस्तों और करीबियों के बीच शोक की लहर है.

पत्नी ने भावुक होकर किया याद

केविन ब्लेयर की फामिली ने बयान जारी कर यह दुखद खबर फैंस के साथ शेयर की. उनकी पत्नी नेला वेरा ने इमोशनल होकर कहा, ‘केविन ने अपनी जिंदगी ऐसे शब्दों की तलाश में बिताई, जो लोगों को हंसा सकें, सोचने पर मजबूर कर सकें और दुनिया को देखने का नया नजरिया दे सकें.’ उन्होंने आगे कहा कि मैं खुद को खुशकिस्मत समझती हूं, जो मुझे केविन की कॉमेडी, उत्सुकता, शरारती अंदाज और सॉफ्ट नेचर को करीब से जानने का मौका मिला. उन्होंने यह भी कहा कि केविन ने उनकी दुनिया को और खूबसूरत बनाया.

---विज्ञापन---

जोश गैड और डैनी स्ट्रॉन्ग ने जताया दुख

केविन के निधन की खबर से उनके साथ काम कर चुके कलाकार और लेखक भी दुखी हैं. अभिनेता जोश गैड ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने केविन को शब्दों का जादूगर, राजनीति का जानकार और शानदार कॉमेडी लेखक बताया. जोश ने उनके परिवार के प्रति संवेदना भी जाहिर की.

वहीं, लेखक और निर्माता डैनी स्ट्रॉन्ग ने केविन को लेखकों का लेखक बताया. उन्होंने कहा कि केविन का हुनर असाधारण था और उनका दिल भी उतना ही अच्छा था. डैनी ने उनके जाने पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि उन्हें केविन की बहुत याद आएगी.

---विज्ञापन---

चार एमी अवॉर्ड जीत चुके थे केविन

केविन ब्लेयर ने अपने करियर में कई चर्चित टीवी शोज और प्रोजेक्ट्स पर काम किया था. ‘द डेली शो’ में उनके योगदान के लिए उन्हें चार प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड, एक पीबॉडी अवॉर्ड और एक राइटर्स गिल्ड अवॉर्ड मिला था. इसके अलावा उन्होंने ‘पॉलिटिकली इनकरेक्ट’, ‘द राइट स्टफ’ और फॉक्स के शो ‘स्लीपी होलो’ के लिए भी काम किया था.

फैंस-परिवार के लिए सदमा

केविन एक लेखक होने के साथ- साथ वो फेमस हस्तियों के लिए भाषण भी तैयार किया करते थे. अपनी लेखनी और कॉमेडी के जरिए लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले केविन ब्लेयर का यूं अचानक चले जाना मनोरंजन जगत के लिए एक बड़ी क्षति है.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 28, 2026 02:32 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो