Wednesday, 28 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Ramayana First Review: ‘मैं जोर से चिल्ला पड़ा…नहीं!’, ‘रामायण’ का पहला रिव्यू चौंका देगा, जानें यश-रणबीर पर क्या बोले यूजर?

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का लॉस एंजिल्स में स्पेशल प्रीमियर रखा गया, जिसके बाद पहला रिव्यू सामने आ गया है.

Ramayana First Review
'रामायण' का पहला रिव्यू आया सामने, Photo Credit- Social Media

Ramayana First Review: रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की मचअवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है. फिल्म की रिलीज से पहले लॉस एंजिल्स में इसका स्पेशल प्रीमियर रखा गया, जिसके बाद शुरुआती रिएक्शन्स सामने आने लगा हैं. किसी ने फिल्म के भव्य विजुअल्स और स्टारकास्ट की तारीफ की, तो किसी ने इसकी कहानी, VFX और म्यूजिक पर सवाल उठाए हैं. आइए जानते हैं किसने क्या कहा?

‘रामायण’ देखकर दर्शकों ने क्या कहा?

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ का ग्लोबल प्रीमियर लॉस एंजिल्स के एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स के डेविड गेफेन थिएटर में हुआ. यह एक खास 3D स्क्रीनिंग थी, जिसमें चुनिंदा मेहमान शामिल हुए. स्क्रीनिंग के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं.

---विज्ञापन---
‘रामायण’ का ग्लोबल प्रीमियर लॉस एंजिल्स में

सोशल मीडिया पर क्या बोले दर्शक?

एक दर्शक ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने इससे पहले ऐसा सिनेमाई अनुभव नहीं देखा. उन्होंने फिल्म की भव्यता की तुलना ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ से की और इसके क्लाइमैक्स को बेहद दमदार बताया. फिल्म के आखिरी में मिलने वाले सस्पेंस ने भी उन्हें हैरान कर दिया.

‘रामायण’ का पहला रिव्यू आया सामने

दर्शक ने दिया अपना पहला रिएक्शन

इस दर्शक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर कर कहा- ‘दोस्तों, मैं ‘मिस्टर लाइक इट ऑर नॉट’ हूं. मैं अभी स्क्रीनिंग से बाहर निकला हूं और मुझे समझ नहीं आ रहा कि थिएटर से बाहर आकर अपना रिएक्शन देना कैसे शुरू कंरू? सिनेमाई दुनिया में ऐसा कुछ भी नहीं है, जैसा मैंने अभी देखा है.’

---विज्ञापन---

‘मैं जोर से चिल्ला पड़ा’

उन्होंने आगे कहा, ‘लोग इसे पॉजीटिव और नेगेटिव किसी भी तरह से ले सकते हैं. ‘रामायण’ जैसी कोई दूसरी फिल्म नहीं है. अगर फिल्म के बारे में डीटेल में कहूं, तो मुझे एक बेहतरीन कहानी चाहिए थी. कुछ ऐसा जो मुझे कुछ बताए और कुछ सिखाए. लोग मुझसे कहते हैं कि ‘रामायण’ एक वास्तविक इतिहास है, यह भारतीय संस्कृति का हिस्सा है और उनके लिए बहुत मायने रखती है. मुझे ऐसा अहसास आखिरी बार 2001 में ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ की पहली फिल्म देखने के दौरान हुआ था.’ वीडियो में आगे उन्होंने कहा, ‘यह फिल्म बहुत भव्य और शानदार है. इसमें ‘राम’ का किरदार बहुत अलग है. सच कहूं तो, यह किरदार कमाल का है. फिल्म के आखिर में जो सस्पेंस है… वो लाजवाब है. जब फिल्म खत्म हुई, तो मेरे मुंह से बस यही निकला… ‘नहीं!’ मैं जोर से चिल्ला पड़ा…’नहीं!.’

VFX और म्यूजिक पर उठे सवाल

हालांकि, फिल्म को लेकर सभी रिएक्शन पॉजीटिव नहीं हैं. कुछ दर्शकों को इसकी कहानी की रफ्तार धीमी लगी. एक दर्शक ने कहा कि फिल्म में भावनाओं और किरदारों के बजाय एक्शन और भव्य सीन्स पर ज्यादा जोर दिया गया है. कुछ हिस्से जरूरत से ज्यादा लंबे भी महसूस हुए.

---विज्ञापन---

‘एक्शन पर दिया गया ज्यादा जोर’

दरअसल, एक दूसरे दर्शक ने फिल्म पर अपना रिएक्शन देते हुए एक्स पर लिखा, ‘यह एक बहुत ही महत्वाकांक्षी फिल्म है, जिसे बड़े पैमाने पर बनाया गया है, और इसके पीछे की मेहनत साफ नजर आती है. फिल्म काफी हद तक ‘रामायण’ के मूल आधार पर टिकी रहती है, लेकिन इसमें ड्रामा और भावनाओं के बजाय दिखावे और एक्शन पर ज्यादा जोर दिया गया है. इस वजह से कहानी के कुछ हिस्से फीके लगते हैं, और कभी-कभी तो ऐसा लगता है जैसे कोई टीवी सीरियल सामने चल रहा हो. उन्होंने आगे कहा कि फिल्म का दूसरा हिस्सा भी कहीं-कहीं खिंचा हुआ नजर आया, जिसकी एक वजह यह है कि पहला पार्ट जहां खत्म होता है. वहां कहानी का कंटेंट कम नजर आया, जिसे लंबे-लंबे एक्शन सीन्स के जरिए खींच दिया गया, जिसकी कोई खास जरूरत नहीं थी.’

यश की एक्टिंग ने जीता दिल

इसके अलावा, कुछ दर्शकों ने ग्रीन स्क्रीन इफेक्ट्स और म्यूजिक को लेकर निराशा जताई. उनके मुताबिक, फिल्म का लार्ज स्केल शानदार है, लेकिन इमोशनल सीन्स और म्यूजिक में वह दिव्यता महसूस नहीं हुई जिसकी ‘रामायण’ जैसी कहानी से उम्मीद की होती है. कुल मिलाकर, यह फिल्म मिले-जुले रिएक्शन वाली लग रही है. फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे यश को उनकी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और अग्रेसिव स्टाइल के लिए खूब सराहना मिली. एक दर्शक ने फिल्म को 5 में से 4.5 स्टार देते हुए कहा कि यश जब भी स्क्रीन पर आते हैं, सारी लाइमलाइट लूट लेते हैं.

---विज्ञापन---

रणबीर कपूर की जमकर हुई तारीफ

वहीं, भगवान राम बने रणबीर कपूर की एक्टिंग को भी शानदार बताया गया. दर्शकों के मुताबिक, रणबीर ने अपने शांत स्वभाव और चेहरे के भावों के जरिए किरदार की गहराई को बखूबी दिखाया है. साई पल्लवी के अभिनय और उनकी स्क्रीन प्रेजेंस की भी जमकर तारीफ हुई.

कब रिलीज होगी ‘रामायण’?

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियो और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स ने किया है. फिल्म में सनी देओल, रवि दुबे, अरुण गोविल, लारा दत्ता, विवेक ओबेरॉय और कुणाल कपूर समेत कई कलाकार नजर आएंगे. ‘रामायण; पार्ट वन’ इसी सील 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. शुरुआती रिएक्शन्स ने फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है, लेकिन दर्शकों की असली परीक्षा सिनेमाघरों में रिलीज के बाद होगी.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 28, 2026 01:18 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो